एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: डीके शिवकुमार ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को बता दिया 'वॉर्निंग', जानें क्या कहा

Warning For Congress: कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीट में 19 पर जीत मिली, जिनमें से BJP को 17 और जेडीएस को दो सीट मिली हैं. वहीं, राज्य के सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को नौ सीट पर जीत मिली.

Warning For Congress: कर्नाटक में लोकसभा चुनाव परिणाम को कांग्रेस के लिए एक ‘‘चेतावनी’’ करार देते हुए, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को संकेत दिया कि राज्य में सत्तारूढ़ दल उम्मीद से कम रहे प्रदर्शन के कारणों को पता लगाने में जुटा हुआ है.

उपमुख्यमंत्री ने हालिया लोकसभा चुनाव में जो भी कमियां रहीं, उन्हें दूर करने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने पार्टी के नेताओं से इसके (कांग्रेस के) प्रदर्शन के बारे में मीडिया के समक्ष नहीं बोलने और किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराने को भी कहा.

कर्नाटक में कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीट में 19 पर जीत मिली, जिनमें से भाजपा को 17 और जनता दल (सेक्युलर) को दो सीट मिली. हालांकि, अपनी सरकार की ‘गारंटी’ योजनाओं का चुनावी लाभ हासिल करने की कोशिश कर रही कांग्रेस को नौ सीट पर जीत मिली.

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम बैठकें बुला रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं. आज हमने बेंगलुरु शहर पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई है. अन्य स्थानों के लिए भी हम तिथियां तय करेंगे. हमें यह पड़ताल करने और समीक्षा करने की आवश्यकता है कि हमने कहां गलती की....’’

'लोगों ने दी हमें चेतावनी', बोले डीके शिवकुमार

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने हमें चेतावनी दी है. हमें भविष्य में सावधान रहने की जरूरत होगी. कम से कम अब हमें महसूस करना होगा कि क्या गलत हुआ, और हमें इसमें सुधार करना चाहिए.’’ शिवकुमार ने पार्टी के 14-15 सीट जीत लेने के प्रति आश्वस्त रहने का दावा करते हुए कहा, ‘‘हम इसमें नाकाम रहे. लोगों ने अपना फैसला दे दिया है.’’

उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने कई नेताओं के गृह क्षेत्र में वोट नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ. इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हार तो हार होती है. हमें यह स्वीकार करना होगा कि हमारे वोट कम हुए हैं. लोगों ने फैसला दे दिया है, हम बेकार के बहाने नहीं बना सकते. हमें इसे ठीक करना होगा.’’

इस्तीफे की मांग पर क्या बोले डीके?

एक विधायक द्वारा कथित तौर पर यह मांग किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कि पार्टी उन मंत्रियों से इस्तीफा मांगे जो लोकसभा चुनावों में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त दिलाने में विफल रहे, शिवकुमार ने कहा, ‘‘अच्छा होगा यदि विधायक चुप रहें.’’

ये भी पढ़ें:

Modi Cabinet 3.0 Portfolio: इन दिग्गजों पर पीएम मोदी का भरोसा बरकरार, जहां पहले बैठते थे वही होगा नया ठिकाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget