एक्सप्लोरर

भोपाल में मरीजों के लिए मुसीबत बनी दिवाली, 133 रहा एक्यूआई लेबल

दिवाली के दिन हुई बारिश से शहर में नमी का स्तर भी ज्यादा था, जिसके कारण पटाखों का धुआं 10 से 11 फीट की हाइट पर ही जम रहा है.

भोपाल: भोपाल में इस साल भी दिवाली दम घोटू रही. शहर का एक्यूआई लेबल दिवाली की रात 120 से 140 के बीच रिकॉर्ड किया गया जो कि सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए काफी घातक साबित होता है. वहीं पीएम 2.5 रहा जो सामान्य से अधिक है. दिवाली के दिन हुई बारिश से शहर में नमी का स्तर भी ज्यादा था, जिसके कारण पटाखों का धुआं 10 से 11 फीट की हाइट पर ही जम रहा है. धुएं और धूल से बचने के लिए लोग मास्क और रुमाल बांधकर ड्राइविंग करते नज़र आए.

खराब मौसम के साथ पटाखों ने बढ़ाई मुसीबत

शहर के ऊपर दिवाली के दिन भी कम ऊंचाई वाले बादल छाए रहे, जिसके कारण बूंदा-बांदी भी हुई. मौसम में नमी के कारण फटाकों का धुआं आसमान में नहीं फैल पाया. हवा की गति भी कम रही, जिसके कारण धुएं की परत जमीन से काफी नीचे ही जमा रही. धुएं के हवा में जमा होने के चलते एक्यूआई और भी बढ़ने के आसार हैं.

गाड़ी चलाने में हुई दिक्कत

भोपाल शहर के पुष्पा नगर इलाके में रहने वाले व्यापारी अक्षत श्रीवास्तव ने बताया कि दिवाली की रात पटाखों के धुएं के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी. गाड़ी के सामने केवल धुआं और धुंध ही नजर आ रहा था, जिसके कारण ड्राइविंग में काफी दिक्कत हुई. ऐसे में एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाता है, साथ ही खासी और छींक ने भी परेशान किया.

10-11 फीट पर जमा रहा धुआं

साकेत नगर के सेक्टर 4B में रहने वाले नितेश जोशी ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले दिवाली के दिन प्रदूषण ज्यादा महसूस हुआ. वातावरण में नमी के कारण पटाखों का धुआं 10 से 11 फीट की ऊंचाई पर ही जमा रहा, जिसके चलते बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानी हुई. प्रदूषण से बचने के लिए हम दिवाली की रात रिश्तेदारों से मिलने भी नहीं जा सके, घर को भी पूरी तरह से बन्द रखना पड़ा.

घर के अंदर जम गया धुआं, सांस लेना हुआ दूभर

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली प्रज्ञा चतुर्वेदी ने बताया कि दिवाली के दिन लोगों ने बेतहाशा पटाखे फोड़े जिसके कारण हमारे घर के अंदर तक धुआं और बारूद के कण घुस गए. इससे खासी परेशानी हुई और धुआं काफी देर तक घर के अंदर जमा रहा. धुआं और बारूद की बदबू के कारण परिवार वालों का सांस लेना मुश्किल हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget