एक्सप्लोरर

कर्नाटक कांग्रेस में सियासी घमासान जारी, पार्टी ने बुलाई बैठक

कर्नाटक में मंत्रिमंडल को लेकर छिड़ा घमासान ख़त्म होता नहीं दिख रहा. जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली वो काफी नाराज़ हैं. कांग्रेस के भीतर आलम ये है कि नाराज़ विधायक दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं.

बेंगलुरु: कर्नाटक में जेडीएस (जनता दल सेक्यूलर) और कांग्रेस ने मिलकर सरकार तो बना ली है लेकिन मंत्रिमंडल को लेकर छिड़ा घमासान ख़त्म होता नहीं दिख रहा. काफी जद्दोजहद के बाद जहां मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ वहीं अब जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली वो काफी नाराज़ हैं. कांग्रेस के भीतर आलम ये है कि नाराज़ विधायक दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं. बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के कुछ असंतुष्ट विधायकों के साथ होने के दावे के बाद सियासत और गर्म हो गई है.

वहीं बिगड़ते माहौल को देखते हुए कांग्रेस ने कल अहम् बैठक बुलाई है. बता दें कि कर्नाटक के असंतुष्ट विधायकों ने एमबी पाटिल के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी. बैठक के बाद पाटिल ने कहा था कि वे अब अपने साथ मौजूद 15-20 विधायकों के साथ चर्चा करने के बाद ही अगले कदम को लेकर निर्णय लेंगे. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि बीजेपी ने उनसे संपर्क नहीं किया है और ना ही वो खुद भगवा पार्टी से संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, "मेरी लड़ाई कांग्रेस के अंदर की है."

डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी परमेश्वरा ने भी मीडिया के सामने माना कि कुछ विधायक कैबिनेट में जगह नहीं मिलने को लेकर नाराज़ है और उनसे बातचीत की जा रही है. मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से रोशन बेग, रामलिंगा रेड्डी, एनए हेर्रिस, एचके पाटिल, एमबी पाटिल, जर्कीहोली नाराज़ बताये जा रहे हैं. हालांकि, मीडिया के सामने एमबी पाटिल, जर्कीहोली ने नाराज़गी से इंकार कर दिया है. केसी वेणुगोपाल और ग़ुलाम नबी आज़ाद लगातार नाराज़ विधायकों के संपर्क में है.

बता दें कि राज्य के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 104 सीटें पाने के बाद सरकार बनाने का दावा कर मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा सदन में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए थे. इसके बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने सरकार बनाई है.

ये भी पढ़ें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी AIIMS में भर्ती, रूटीन चेकअप के लिए लाया गया अस्पताल प्रणब मुखर्जी 2019 में RSS के PM उम्मीदवार होंगे? शिवेसना के दावे पर बेटी शर्मिष्ठा का इनकार डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग उन मुलाकात: परमाणु हथियार ने बढ़ाई दूरी, अब सिंगापुर में एक मंच पर बनेगी बात रिलीज हुआ 'DHADAK' का TRAILER, ईशान-जाह्नवी की जोड़ी लग रही है कमाल चिदंबरम का PM मोदी पर तंज- बेरोजगार युवा पकौड़ा तलने के नए विचार को नहीं अपना रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget