एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला और हरसिमरत कौर बादल कोरोना से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कई नेता भी इसकी चपेट में आ गए है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है. 

नई दिल्ली/चंडीगढ़ः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. इन तीनों नेताओं ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है. फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर आइसोलेशन में हूं.  कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी तरह की सतर्कता बरतें.’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आज सुबह जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. पिछले पांच दिनों के भीतर अगर कोई भी मेरे संपर्क में आया है तो आइसोलेशन में रहे और जरूरी सावधानी बरते.’’ 
 
हरसिमरत कौर बादल भी हुई संक्रमित
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत ने कहा, ‘‘जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं और हल्के-फुल्के लक्षण हैं. मैंने घर पर ही खुद को पृथक-वास में कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरत रही हूं. मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह करती हूं कि वे खुद को लोगों से पृथक करें और जल्द से जल्द से जांच करवाएं.’’ हरसिमरत के पति और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे.

कोरोना के 2.17 लाख नए मामले
गौरतलब है कि देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,17,353 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,91,917 हो गई. इसके साथ ही, 1,185 और लोगों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 1,74,308 हो गई.
 

यह भी पढ़ें
कोरोना का सबसे बड़ा अटैक, देश में आए 217,353 नए केस, 24 घंटे में 1185 की मौत

कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए दिल्ली में आज से लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, 30 अप्रैल तक रहेंगी पाबंदियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget