एक्सप्लोरर

कोरोना का सबसे बड़ा अटैक, देश में आए 217,353 नए केस, 24 घंटे में 1185 की मौत

Coronavirus Cases In India: देश में अबतक 26 करोड़ 34 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: देश में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है. आज देश में पहली बार सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 217,353 नए कोरोना केस आए और 1185 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,18,302 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को 200,739 नए केस आए थे. वहीं पिछले साल 30 सितंबर को देश में ग्यारह सौ से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई थी.

देश में आज कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 25 लाख 47 हजार 866
  • कुल एक्टिव केस- 15 लाख 69 हजार 743
  • कुल मौत- 1 लाख 74 हजार 308
  • कुल टीकाकरण- 11 करोड़ 72 लाख 23 हजार 509 डोज दी गई

हरिद्वार कुंभ: निरंजनी अखाड़े ने हटने का फैसला किया
हरिद्वार कुंभ में शामिल संतों के 13 अखाड़ों में से एक निरंजनी अखाड़े ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों और राज्य में खराब होती स्थिति के मद्देनजर आयोजन से हटने का फैसला किया है. निरंजनी अखाड़ा के सचिव रवींद्र पुरी ने बताया, "मुख्य शाही स्नान 14 अप्रैल को मेष संक्राति के साथ संपन्न हो गया. हमारे अखाड़ा में कई लोगों में कोविड-19 के लक्षण सामने आ रहे हैं. ऐसे में हमारे लिए कुंभ मेला संपन्न हो गया."

बता दें, कोविड-19 की वजह से हरिद्वार कुंभ की अवधि घटाकर मात्र एक महीने रखी गई थी जबकि सामान्य परिस्थितियों में हर 12 साल में लगने वाले वाला कुंभ मेला मध्य जनवरी से अप्रैल तक चलता है.

महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब
महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 पर पहुंच गई. जबकि इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है. कोविड-19 के एक दिन में सामने आए नए मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले दर्ज किए गए थे.

कल 27 लाख कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 15 अप्रैल तक देशभर में 11 करोड़ 72 लाख 23 हजार 509 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 30 हजार 359 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.23 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 88 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 10 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान है.

ये भी पढ़ें-
गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर उठाए सवाल, कहा- रेमडेसिविर दवा के 'मिथक' को दूर करें

दिल्ली देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहर बना, मुंबई को भी छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget