एक्सप्लोरर

सावधान: डायबिटीज के मरीजों पर कोरोना वायरस तेजी से कर सकता है अटैक

कोरोना वायरस की महामारी के बीच डायबिटीज के मरीजों को चौकन्ना हो जाना चाहिए.एक रिसर्च में इस बाबत बताया गया है कि ऐसे मरीजों को क्या उपाय करने चाहिए.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से डायबिटीज के मरीजों पर खतरे और उससे बचाव के उपाय पर एक रिसर्च सामने आई है. रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा सजग और सावधान रहना चाहिए. डायबिटीज वाले मरीजों पर तेजी से वायरस अटैक की आशंका बनी रहती है. इसलिए उन्हें अपना शुगर लेवल बराबर चेक करते रहना चाहिए. शुगर लेवल को काबू में रखकर ही इसके संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है.

डायबिटीज मरीजों पर संक्रमण का ज्यादा खतरा

रिपोर्ट में डायबिटीज वाले मरीजों को संक्रमण से बचाव, कारणों और कारकों समेत कई उपाय सुझाए गए हैं. शोध के मुताबिक कोविड-19 महामारी के समय पोषण पर ध्यान और पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन युक्त भोजन का महत्व बढ़ जाता है. डायबिटीज के मरीजों को कोरोना वायरस से लड़ने की क्षमता में ये उपाय कारगर साबित हो सकते हैं. शोध में इस बात की सलाह दी गई है कि जिम या भीड़भाड़ वाली जगहों से विशेष दूरी बनानी चाहिए. साथ ही बीमारी से बचने के लिए साबुन से हाथ धोने पर जोर दिया गया है.

कोविड-19 से संक्रमण पर ब्लड ग्लूकोज की लगातार मॉनिटरिंग

डायबिटीज का मरीज अगर कोविड-19 से संक्रमित हो जाता है तो फौरन सतर्क हो जाना चाहिए. अधिकतर मरीजों में मामूली बीमारी होती है. जिसे घर पर रखकर ही उपचार किया जा सकता है. जबकि अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों को बराबर ब्लड ग्लूकोज की मॉनिटरिंग की जरूरत होती है. फोर्टिस सी-डॉक अस्पताल के चैयरमैन डॉ अनूप मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर शोध का प्रकाशन किया है. इस वक्त भारत में करीब 7 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज के मरीज हैं. इससे पहले दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका 'द लैंसेट' ने चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज़ों की प्रोफाइलिंग कर रिपोर्ट तैयार की थी. रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के पीड़ितों में ज्यादातर ऐसे मरीज पाए गए जो पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दिल की बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं.

Stock Market: कोरोना के कहर से दलाल स्ट्रीट पर कोहराम, पिछले 12 साल की 5 बड़ी गिरावट के बारे में जानें

Share Market Update: Sensex में 3090 अंको की भारी गिरावट, शेयर बाजार एक घंटे के लिए बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget