एक्सप्लोरर

Stock Market: कोरोना के कहर से दलाल स्ट्रीट पर कोहराम, पिछले 12 साल की 5 बड़ी गिरावट के बारे में जानें

ये पहला मौका नहीं है जब भारतीय शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.12 मार्च 2020 को शेयर बाजार में तबाही का मंजर देखने को मिला था.

नई दिल्ली: कोरोना के कहर ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को फिर दलाल स्ट्रीट पर कोहराम मचाया. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 3200 अंक से ज्यादा टूटकर 29,600 के नीचे आ गया और निफ्टी भी 966 अंक लुढ़ककर 8,624 के स्तर पर आ गया. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.21 बजे पिछले सत्र से 3,171.58 अंकों यानी 9.68 फीसदी की गिरावट के साथ 29,606.56 पर कारोबार कर रहा था जबकि इससे पहले सेंसेक्स कमजोरी के साथ 32,214.13 पर खुला और 29,564.58 तक लुढ़का.

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 966.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,64.05 पर आ गया. इसके बाद एक घंटे के लिए कारोबार बंद हो गया और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में सर्किट लगा.

ये पहला मौका नहीं है जब भारतीय शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले भी कई बार ऐसे मौके आए हैं जब घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई.

कब कब आई गिरावट

145 साल के हो चुके बीएसई में बीते 12 सालों में 5 सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है. बीते 12 सालों में कई बड़ी गिरावट के बारे में यहां जानें-

12 मार्च 2020

12 मार्च 2020 को शेयर बाजार में तबाही का मंजर देखने को मिला था. बाजार में जबरदस्त गिरावट से निवेशकों में कोहराम मच गया और इंवेस्टर्स के 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए. बीएसई के 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में 2919.26 अंकी भारी गिरावट दर्ज की गई.

9 मार्च 2020

कोरोना वायरस के कहर के चलते वैश्विक बाजार में छाई सुस्ती और यस बैंक की वजह से पैदा हुए संकट के कारण 9 मार्च 2020 को सेंसक्स में 1942 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

24 अगस्त 2015

24 अगस्त 2015 को बाजार में बेहद बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. तब सेंसेक्स में एक दिन में 1625 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी. इस गिरावट का कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपया का गिरना था.

28 फरवरी 2020

28 फरवरी 2020 को कोरोना वायरस बढ़ने की आशंका के चलते बाजार बुरी तरह से लुढ़क गया और सेंसेक्स में 1448 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई थी.

21 जनवरी 2008

21 जनवरी 2008 को बाजार के इतिहास की बड़ी गिरावट देखी गई. इस गिरावट के चलते सेंसेक्स 1408 अंकों तक टूट गया था. तब इस गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक मंदी के कारण दुनियाभर के बाजारों में आई गिरावट को माना गया था.

BSE का इतिहास

बीएसई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नाम से भी जानते हैं. यह एशिया का सबसे पुराना शेयर बाजार है जिसको 1875 में स्थापित किया गया था. भारत के पूंजी बाजार के विकास में बीएसई का अहम रोल रहा है. बीएसई की शाखाएं राष्ट्रीय स्तर फैली हुई हैं. बीएसई का इतिहास बहुत ही समृद्ध माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget