एक्सप्लोरर

NEET-PG Exam Date: 'दो दिनों में हो जाएगा NEET-PG एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान', बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Neet-PG Exam Date: नीट परीक्षा के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से केंद्र सरकार पर निशाना साधे जाने के बारे में पूछे गए सवाल का उन्होंने कहा, 'कांग्रेस चर्चा नहीं चाहती. वह चर्चा से भागना चाहती है.'

Neet-PG Exam Date: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (29 जून) को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) अगले दो दिन के भीतर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के लिए नई तारीख की घोषणा करेगा.

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बढ़ते विवाद के बीच एहतियाती कदम उठाते हुए पिछले सप्ताह रद्द की गई परीक्षाओं में नीट-पीजी की परीक्षा भी शामिल है. प्रधान ने हरियाणा के पंचकूला में संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीट-पीजी के लिए तिथि की घोषणा एनबीई द्वारा एक या दो दिन में की जाएगी.’’

धर्मेंद्र प्रधान की यह टिप्पणी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा उन तीन परीक्षाओं के लिए संशोधित तिथियों की घोषणा के एक दिन बाद आई है, जिन्हें रद्द कर दिया गया था.

21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगी आयोजित

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन एक दिन बाद ही इसे रद्द कर दिया गया था. यह परीक्षा अब नए सिरे से 21 अगस्त से चार सितंबर तक आयोजित की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय को सूचना मिली थी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है, जिसके बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी.

प्रधान ने कहा था कि प्रश्नपत्र डार्कनेट पर लीक हुआ और टेलीग्राम ऐप पर सार्वजनिक हुआ था. मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सीएसआईआर यूजीसी-नेट को एहतियात के तौर पर स्थगित कर दिया गया था. अब यह परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होंगी.

एनसीईटी परीक्षा भी हुई थी रद्द

आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेज के साथ ही चुनिंदा केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों या संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए ‘नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट’ (एनसीईटी) अब 10 जुलाई को होगा. ये परीक्षा इससे पहले 12 जून को होनी थी, लेकिन इसे निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था.

वहीं, नीट परीक्षा के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र पर निशाना साधे जाने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रधान ने कहा, 'कांग्रेस चर्चा नहीं चाहती. वह चर्चा से भागना चाहती है. उसका एकमात्र उद्देश्य अराजकता, भ्रम पैदा करना और पूरे संस्थागत तंत्र के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न करना है.' 

ये भी पढ़ें:

India Space Missions: क्या है मेगा रॉकेट 'सूर्य'? ISRO चीफ एस सोमनाथ ने बता दिया चंद्रयान-4 मिशन का पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget