एक्सप्लोरर

India Space Missions: क्या है मेगा रॉकेट 'सूर्य'? ISRO चीफ एस सोमनाथ ने बता दिया चंद्रयान-4 मिशन का पूरा प्लान

ISRO: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने भारत की अंतरिक्ष से जुड़े भविष्य के मिशनों और अगली पीढ़ी के लॉन्च व्हीकल (NGLV) के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारतीयों को चांद पर ले जाया जाएगा.

ISRO Chief S Somnath: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक और मिशन की योजना बना रहा है. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि भारतीयों को चांद पर ले जाया जाएगा, मेगा रॉकेट सूर्य जल्द बनकर तैयार होगा.

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने NDTV से बातीचत के दौरान भारत की अंतरिक्ष से जुड़े भविष्य के मिशनों और अगली पीढ़ी के लॉन्च व्हीकल (NGLV) के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने चंद्रयान-4 मिशन के बारे में भी जानकारी दी.

एक और मिशन की तैयारी कर रहा भारत

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, ''हम NGLV या 'सूर्य' नामक एक नया रॉकेट बना रहे हैं. यह अभी डिजाइन के अधीन है और इसमें LOx (लिक्विड ऑक्सीजन) और मीथेन पर आधारित एक नया इंजन होगा. साथ ही इसमें निचले चरणों के लिए लिक्विड ऑक्सीजन और मीथेन इंजन होगा, जबकि ऊपरी हिस्से में क्रायोजेनिक इंजन होगा.''

'40 टन वजनी होगा पहला मेगा रॉकेट'

उन्होंने कहा कि भारत का मेगा-रॉकेट सूर्य मौजूदा रॉकेटों से कहीं ज्यादा बड़ा होगा. लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) पेलोड क्षमता 40 टन से ज्यादा होगी. यह मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों के लिए बहुत जरूरी है. सूर्य रॉकेट तैयार होने के बाद उनको उम्मीद है कि चांद की सतह पर भारतीय 2024 तक चले जाएंगे. 

पुष्पक की सफलता पर इसरो प्रमुख ने कही ये बात

सोमनाथ ने कहा, "पुष्पक के छोटे संस्करण का पहला चरण तीन सफल सुरक्षित लैंडिंग के साथ समाप्त हो चुका है. हम एक बड़ा संस्करण बनाने की प्रक्रिया में हैं, जो छोटे मॉडल से 1.6 गुना बड़ा होगा. इसका परीक्षण पहले लैंडिंग के साथ इसी तरह किया जाएगा और फिर इसे रॉकेट के माध्यम से कक्षा में प्रक्षेपित किया जाएगा. अब ध्यान वहीं केंद्रित हो गया है."

कब स्थापित होगा भारत का पहले अंतरिक्ष स्टेशन?

भारत के पहले अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में इसरो प्रमुख ने कहा, "हम अभी इसका डिजाइन तैयार कर रहे हैं. अंतरिक्ष स्टेशन का पहला चरण 2028 तक बनाया जाना है. हमने विस्तृत डिजाइन तैयार कर लिया है, जिसे एलवीएम3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3) से लॉन्च किया जा सकता है. इसलिए 2028 में हम पहला मॉड्यूल लॉन्च करके इसकी शुरुआत करेंगे."

यह भी पढ़ें- DRDO को मिली बड़ी सफलता, ADRDE ने पुष्पक परीक्षण में ब्रेक पैराशूट का किया सफल परीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget