एक्सप्लोरर

Jammu & Kashmir: डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- पाकिस्तानी आतंकी लगातार कर रहे हैं घुसपैठ की कोशिश

Jammu & Kashmir DGP: पाकिस्तान लगातार घुसपैठ की कोशिशें कर रहा है. पिछले दो-तीन महीने के अंदर राजौरी और पुंछ सेक्टर, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामुला में घुसपैठ की कोशिशें की गई थीं.

Jammu & Kashmir Police: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आज एक मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी फुरकान और जैश-ए-मोहम्मद के IED एक्सपर्ट यासिर के मारे जाने को एक बड़ी कामयाबी बताते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक ने दक्षिण कश्मीर में हो रही आतंकी वारदातों को लेकर चिंता जताई है. 

डीजीपी ने कहा कि हमारे लिए यह चिंता का विषय है कि अभी भी यहां पर कुछ आतंकी तत्व लगातार सक्रिय हैं. जिनमें कुछ अलग-अलग आतंकी संगठनों के नामी कमांडर और पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं. जो यहां पर उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि यह तत्व लोगों के जान माल के नुकसान और यहां के अमन-चैन को भंग करने की कोशिश में लगातार रहते हैं. डीजीपी के मुताबिक जिस तरीके से यहां सभी सुरक्षा एजेंसियां  समन्वय के साथ काम कर रही हैं उसके चलते यहां पर अमन का माहौल और बेहतर बनेगा.

वहीं आतंकी संगठनों के साथ काम करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि "टीआरएफ" जो अभी तक केवल एक सोशल मीडिया इकाई थी लेकिन अब उसे आतंकी संगठन घोषित करने के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इसमें जैश, लश्कर और लश्कर के अन्य संबंधी काम करते हैं. कार्यवाही कोई भी संगठन करे लेकिन उसे टीआरएफ के खाते में जोड़ दिया जाता है. 

उन्होंने कहा कि टीआरएफ को जिस तरह से पाकिस्तान एजेंसियां पेश कर रही है, वो दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे यहाँ के स्थानीय लोग चला रहे हैं. डीजीपी ने कहा कि अच्छी बात यह है कि इसमें यहां के स्थानीय लोगों की शामिल होने की संख्या बहुत कम है. इस संगठन के साथ केवल ऐसे लोग ही जुडे हुए हैं जो पाकिस्तान के इशारों पर काम कर रहे हैं. 

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से टीआरएफ के खिलाफ जो भी कार्यवाही हुई है उसमें काफी सफल ऑपरेशन श्रीनगर और श्रीनगर के बाहर हुए हैं. उम्मीद है कि उनकी हर कोशिश को नाकाम करने में सफलता हासिल होगी.गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर में आतंकियों की संख्या को लेकर डीजीपी ने कहा कि जितने आतंकी सक्रिय हुआ करते थे वर्तमान में उनकी संख्या उससे काफी कम हो गई है. उन्होंने कहा उम्मीद है कि कुछ समय के बाद यह संख्या और कम हो जाएगी.

इस बीच घुसपैठ को लेकर डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं. पिछले दो-तीन महीने के अंदर राजौरी और पुंछ सेक्टर को एक्टिव करने की कोशिश की गई थी, इसके अलावा बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामुला में भी ऐसी ही कोशिशें की गई थी.

Omicron: 'एट रिस्क' देशों से आए 3476 यात्रियों में से 6 में कोरोना की पुष्टि, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

Booster Dose: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बूस्टर डोज़ के लिए DCGI से मांगी मंज़ूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget