एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir Election: डीजीपी दिलबाग सिंह का दावा- शांतिपूर्ण माहौल में होंगे अगले चुनाव, हड़तालें और पथराव...

Jammu-Kashmir Election: जम्मू- कश्मीर में चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इसी बीच डीजीपी दिलबाग सिंह ने दावा किया कि माहौल शांतिपूर्ण है.

Jammu-Kashmir Election: जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बुधवार (14 दिसंबर) को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में समग्र सुरक्षा स्थिति शांतिपूर्ण है और अगला विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में होगा.

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हड़तालें और पत्थरबाजी की घटनाएं अब अतीत की बात हो गई हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों को भारत में भेजने और शांतिपूर्ण क्षेत्रों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां खतरे को लेकर सतर्क हैं और उनके मंसूबों को विफल कर रही हैं.

'चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में होगा'

दिलबाग सिंह ने सीमावर्ती पुंछ जिले के लोरन में पुलिसकर्मियों के लिए थाने और आवासीय क्वार्टर के तौर पर इस्तेमाल होने वाले दो नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए यह बात कही. अगले साल विधानसभा चुनाव होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “पिछले पांच साल में सभी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं और इसलिए आने वाले चुनाव भी शांतिपूर्ण माहौल में होंगे.”

समय के साथ होगा यह सुधार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, “स्थिति बहुत अच्छी है. हमें उम्मीद है कि समय के साथ इसमें और सुधार होगा. लोगों को किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है. पुलिस या किसी अन्य सुरक्षा बलों से कोई सख्ती नहीं है और हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों में किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आए.” 

क्या हुई अतीत की बात?

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हड़ताल, पथराव और स्कूलों व कॉलेजों को बंद करना अतीत की बात हो गई है और आज युवा अपनी पढ़ाई, करियर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. उन्हें अच्छी नौकरी मिल रही है.

यह भी पढ़ें-Jammu Kashmir: आतंकवाद पर डीजीपी दिलबाग सिंह का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर में इस साल अभी तक मारे गए 56 विदेशी आतंकवादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget