एक्सप्लोरर

DGCA Advisory: हवाई सफर करने से पहले डीजीसीए की नई एडवाइजरी पढ़ लीजिए, ये काम किए तो हो सकते हैं गिरफ्तार

Advisory For Passengers: हाल की दिनों में हवाई सफर के दौरान यात्रियों के गलत व्यवहार की खबरें खूब सुर्खियां बनीं थीं ऐसे में अब डीजीसीए ने यात्रियों के साथ साथ एयरलाइन के लिए एडवाइजरी जारी की है.

Airlines Advisory: सिविल एविएशन की रेगुलेटरी संस्था डीजीसीए ने एयरक्राफ़्ट के अंदर यात्रियों और एयरलाइंस के लिए एक नई एडवाइज़री जारी की है. पिछले दिनों अलग-अलग एयरलाइंस के विमानों के भीतर सेक्सुअल हरासमेंट, धूम्र पान और शराब पीने जैसे मामले डीजीसीए की जानकारी में आए थे. इन मामलों में पायलट और केबिन क्रू की ओर से भी कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया था.

डीजीसीए के अनुसार इन मामलों से विमान की सुरक्षा को भी ख़तरा हो सकता था. एयरक्राफ़्ट रूल 1937 के अनुसार इस तरह के मामलों को रोकने की ज़िम्मेदारी एयरलाइंस की भी होती है. एयरलाइंस को चाहिए कि वो यात्रियों को इस बात से अवगत कराए कि इस तरह के मामले ग़ैर क़ानूनी हैं और इन मामलों में हवाई जहाज़ के उतरने पर संबंधित व्यक्ति को गिरफ़्तार भी किया जा सकता है.

अगर ऐसा किया तो हो सकती है कार्रवाई

  1. शराब पीना या ड्रग्स लेना
  2. धूम्र पान करना
  3. पायलट की बात न मानना
  4. अराजक व्यवहार करना- a. क्रू मेंबर या अन्य यात्रियों को धमकी या गाली देना b. हाथापाई आदि शारीरिक ग़लत हरकत करना c. क्रू मेंबर के कार्यों में जानबूझ कर हस्तक्षेप करना d. विमान या उसमें मौजूद किसी व्यक्ति की सुरक्षा में बाधक बनना

एयर लाइन इन सब अपराधों को निम्न श्रेणी में परिभाषित कर सकती है-

  1. ख़राब व्यवहार
  2. शारीरिक रूप से ख़राब व्यवहार
  3. दूसरों की जान जोखिम में डालने वाला व्यवहार

इस व्यवहार को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन की कमेटी ये तय कर सकती गई कि वो संबंधित व्यक्ति को कितने समय के लिए अपनी एयर लाइन से उड़ान के लिए बैन करे. डीजीसीए ने इस एडवाइज़री में पायलट, क्रू मेम्बर्स और केबिन सेफ़्टी के डाइरेक्टर इन फ़्लाईट सर्विस के दायित्व भी बताए हैं.

सामने आए हैं इस तरह के मामले

डीजीसीए ने कहा कि हाल फिलहाल में विमान में धूम्रपान करने, शराब पीने के कारण अमर्यादित व्यवहार करने, यात्रियों के बीच बहस और कई बार यात्रियों के द्वारा गलत तरीके से छूने या यौन उत्पीड़न जैसी कुछ घटनाएं सामने आयी हैं. इन मामलों में जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी, पायलट और चालक दल के सदस्य आदि उचित कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली महिला आयोग ने भेजा DGCA को नोटिस, ऐसे यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से रोकने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget