एक्सप्लोरर

कार्तिक पूर्णिमा: अयोध्या में लोग सरयू नदी में लगा रहे हैं आस्था की डुबकी, राम मंदिर पर फैसले के बाद पहला स्नान

कार्तिक का महीना हिंदुओं के लिए साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस दौरान लोग पूरे महीने गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. कार्तिक पूर्णिमा का महत्व कुछ विशेष है. कहते हैं इस दिन स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है.

अयोध्या: आज कार्तिक पूर्णिमा है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान का खास महत्व है. इस बार की कार्तिक पूर्णिमा इसलिए भी खास है, क्योंकि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया. आज अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालू सरयू नदी में डुबकी लगा रहे हैं. आज अयोध्या में देव दीपावली भी मनाई जाएगी. कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली मनाई जाती है. अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

अयोध्या के हालात सामान्य

विवादित जमीन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या के मंदिरों में सामान्य पूजा-अर्चना हो रही है और शहर के हालात सामान्य दिख रहे हैं. सरयू के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है. नया घाट और राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर लाखों श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर रहे हैं. हनुमान गढ़ी मंदिर में आम दिनों की तरह पूजा अर्चना की गई. कनक भवन में भी श्रद्धालुओं ने पूजन किया. हनुमानगढ़ी के पास छोटी-छोटी दुकानें खुली रहीं और लोग पूजन सामग्री, प्रसाद और अन्य सामान खरीदते मिले.

आज के दिन स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है

दरअसल कार्तिक का महीना हिंदुओं के लिए साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस दौरान लोग पूरे महीने गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. कार्तिक पूर्णिमा का महत्व कुछ विशेष है. कहते हैं इस दिन स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. कार्तिक मास को दामोदर के नाम से भी जाना जाता है. दामोदर विष्णु भगवान का ही एक नाम है. कार्तिक मास में पवित्र स्नान की शुरुआत शरद पूर्णिमा से होती है और इसका समापन कार्तिक पूर्णिमा को होता है. मांगलिक काम के लिए आज का दिन शुभ माना जाता है.

आज के दिन भगवान शिव ने किया था त्रिपुरासुर का वध

देव दीपावली के त्योहार पर नदी में दीप दान किया जाता है. कहते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था और आज ही के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था.कार्तिक महीने के दौरान अयोध्या में कल्पवास की भी परंपरा है. इस दौरान एक महीने तक श्रद्धालु नदी के किनारे रहते हैं और पूजा-पाठ करते हैं. कार्तिक पूर्णिमा यानी आज के दिन ही कल्पवास समाप्त होता है.

यह भी पढ़ें-

राम मन्दिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू, तकनीकी पहलुओं के अध्ययन के लिए बनाई गई अफसरों की टीम

अयोध्या फैसला: असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज, भड़काऊ बयान देने का आरोप

BJP और शिवसेना के बाद अब NCP को मिला सरकार बनाने का मौका, आज रात 8.30 बजे तक का है वक्त

UP Board: 10वीं-12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिए कब होगा कौन सा पेपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'

Embed widget