एक्सप्लोरर

सीएम पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने किया अजीत पवार का शुक्रिया, शिवसेना पर साधा निशाना

शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए एनसीपी नेता अजीत पवार का शुक्रिया किया है. साथ ही शपथ लेने के बाद फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार दिया.

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. जहां अजीत पवार के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है तो वहीं बीजेपी में जश्न का माहौल है.

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपना ट्विटर Bio बदलकर Chief Minister of Maharashtra लिख दिया है. इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र सेवक लिखा हुआ था.

सीएम पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने किया अजीत पवार का शुक्रिया, शिवसेना पर साधा निशाना

शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था." इसके साथ ही शिवसेना पर निशाना साधते हुए देवेंद्र फडणवीस बोले- "हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार दिया और दूसरी जगह गठबंधन बनाने की कोशिश की. महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी. महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए मैं अजीत पवार को धन्यवाद देता हूं."

महाराष्ट्र: BJP के साथ गए अजीत पवार, शरद पवार बोले- ये उनका निजी फैसला, NCP का समर्थन नहीं

शपथ लेने के बाद देवेंद्रे फडणवीस ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है. पीएम मोदी का ट्वीट रीट्वीट करते हुए देवेंद्रे फडणवीस ने लिखा, "शुक्रिया पीएम नरेंद्र मोदी जी! आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में हम एक बार फिर से माहराष्ट्र को नई और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं!"

शपथ ग्रहण के बाद जहां पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दोनों को बधाईयां दी हैं. तो वहीं एनसीपी अध्यक्ष शदर पवार ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को सपोर्ट करना अजीत पवार का अपना निजी फैसला है ना कि एनसीपी का. हम उनके इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget