एक्सप्लोरर

चीन मामलों के एक्सपर्ट जनरल नरवाणे बने नए सेना प्रमुख, 'नो-नॉनसेंस' और 'कड़क अधिकारी' की है छवि

जनरल बिपिन रावत के रिटायर होने के बाद अब जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे नए थल सेना प्रमुख बन गए हैं नरवाणे देश के 28वें थलसेना प्रमुख बने हैं. वहीं बिपिन रावत अब सीडीएस की कमान संभालेंगे.

नई दिल्ली: थलसेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद जनरल बिपिन रावत ने देश की थलसेना की कमान जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे को सौंप दी है. जनरल बिपिन रावत अब चीफ ऑफ डिफेंस बन गए हैं. लेफ्टिनेंट जनरल एम एम नरवाणे देश के 28वें थलसेना प्रमुख बन गए हैं.

चीन मामलों के जानकार माने जाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे फिलहाल वाईस चीफ (सहसेना प्रमुख) के पद पर तैनात थे. नरवाणे वही सैन्य अधिकारी हैं जिन्होनें सेना की पूर्वी कमान के कमांडिंग इन चीफ (सीइनसी) के पद पर रहते हुए ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि अगर 'चीन हमारी सीमाओं में सौ बार घुसपैठ करता है तो हमारी सेना दो सौ बार करती है. कोलकता (फोर्ट विलियम) स्थित पूर्वी कमान की जिम्मेदारी उत्तर-पूर्व में चीन से सटी सीमाओं की रखवाली है."

इस दौरान जनरल बिपिन रावत ने जनरल नरवाणे को बधाई देते हुए कहा कि, सीडीएस के तौर पर वे नए सेना प्रमुख को पूरा सहयोग करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि जनरल नरवाणे थलसेना के गौरव और प्रतिष्ठा को और उंचाईयों पर ले जाएं.

साल 1980 में सेना की सिख लाईट (सिखलाई) इंफेंट्री से अपने सेवाएं देश को देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे इसी साल सितबंर के महीने में सेना के वाईस चीफ बनाए गए थे. इससे पहले वे पूर्वी कमान के कमांडिंग इन चीफ यानि सीइनसी और ट्रेनिंग कमांड के कमांडर भी रह चुके हैं. उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व में एंटी-टेरेरिस्ट ऑपरेशंस में भी खासी महारत हासिल है.

वे श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स (आईपीकेएफ) का भी हिस्सा थे. डिफेंस‌ एंड मैनेजमेंट में एमफिल कर चुके नरवाणे म्यांमार में भारत के डिफेंस अटैचे भी रह चुके हैं. वे फिलहाल पीएचडी भी कर रहे हैं.

मूलत: महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले नरवाणे को सेना में नो-नॉनसेंस और एक कड़क अधिकारी माना जाता है. कहा जाता है दिल्ली में एक बार अपनी तैनाती के दौरान उन्होनें एक बार सरकार के मौखिक बयान को ना मानते हुए साफ कह दिया कि वे लिखित आदेश का ही पालन करते हैं.

जनरल नरवाणे के थलसेना प्रमुख बनने के बाद अब तीनों सेनाओं के प्रमुख (यानि वायुसेना और नौसेना) एनडीए के 56वें कोर्स के सहपाठी हो गए हैं. आपको बता दें कि जनरल नरवाणे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल, आर के एस भदौरिया और नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह नेशनल डिफेंस एकादमी में एक ही बैच में थे. खास बात ये है कि तीनों के ही पिता पहले वायुसेना में कार्यरत थे.

ये भी पढ़ें

देश के नए थल सेना प्रमुख बने मनोज मुकुंद नरवाणे, जनरल बिपिन रावत ने सौंपी कमान रिटायर हुए सेना प्रमुख बिपिन रावत, वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गॉर्ड ऑफ ऑनर भी मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जवाब को तैयार, 2 बजे तक लिखकर दें कि...', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह का बड़ा बयान
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget