एक्सप्लोरर

देश में कोरोना के बाद पटरी पर लौटेगा विकास, नया रिकॉर्ड कायम करेंगे सड़क परिवहन और रेलवे

नितिन गडकरी ने कहा- सालों पहले जब मैंने कहा था कि भारत हर दिन 40 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करेगा तो लोग हंसते थे, लेकिन अब वास्तव में ऐसा होने जा रहा है.रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि कोरोना अवधि के दौरान हम बुनियदी ढांचा के करीब 200 लंबित कार्यों को पूरे करने में सफल रहे.

नई दिल्ली: पिछले साल दुनिया में दस्तक देने वाले जानलेवा कोरोना वायरस ने कई देशों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. भारत में इन देशों में से एक था. कोरोना से जहां कई सड़क परिवहन अटक गई वहीं रेलवे को अरबों रुपए का नुकसान हुआ. लेकिन कोरोना के बाद अब देश का विकास धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगा है. रेलवे और सड़क परिवहन मंत्रालय इस साल नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं.

हर दिन कम से कम 40 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा- गडकरी

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि इस वित्त वर्ष में अबतक हर दिन औसतन 28.56 सड़क का निर्माण किया गया है, जो पिछले साल मार्च के आखिर तक 28 किलोमीटर था. इस साल आठ से 18 जनवरी तक देश में 547 किमी सड़कों का निर्माण किया गया है. मंत्रालय ने कहा है कि इस वित्त वर्ष के आखिर तक औसतन हर दिन कम से कम 40 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा.

इतना ही नहीं नितिन गडकरी ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में अबतक लगभग एक हजार किलोमीटर ज्यादा राजमार्ग बनाए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘’सालों पहले जब मैंने कहा था कि भारत हर दिन 40 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करेगा तो लोग हंसते थे, लेकिन अब वास्तव में ऐसा होने जा रहा है.’’ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, इस साल परियोजनाओं को देखते हुए बजट में रेलवे और सड़क परिवहन को अब तक का सर्वाधिक आवंटन मिल सकता है.

मालगाड़ी की गति एक साल पहले की तुलना में दोगुनी हुई- गोयल

वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि कोरोना अवधि के दौरान हम बुनियदी ढांचा के करीब 200 लंबित कार्यों को पूरे करने में सफल रहे. इन परियोजनाओं के पूरे हो जाने से हमें रेलवे के भविष्य के लिए बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि अब मालगाड़ी की गति एक साल पहले की तुलना में दोगुनी हो गई है और वे अब समय से चल रही हैं.

पीयूष गोयल ने बताया कि जनवरी के आखिर तक रेलवे एक महीने में माल ढुलाई की सबसे ज्यादा मात्रा को एक महीने में पूरा कर सकता है. उन्होंने कहा कि ये मात्रा दो साल पहले यानी मार्च 2018 में बने रिकॉर्ड को छू सकती है या उसे तोड़ सकती है. इस महीने रेलवे द्वारा कुल माल भाड़ा लगभग 103 मिलियन टन है, जो पिछले साल की तुलना में 8.5 फीसदी ज्यादा है. अधिकारियों बताया कि इस बार माल भाड़ा के 119.7 मिलियन टन को छूने की संभावना है, जो मार्च 2018 में निर्धारित मासिक रिकॉर्ड था.

कमाई पिछले साल की तुलना में लगभग 8 फीसदी कम

हालांकि रेलवे की कमाई अभी भी पिछले साल की तुलना में लगभग 8 फीसदी कम है और ये लगभग 93 हजार करोड़ रुपये है, लेकिन इस महीने में रेलवे ने 10,000 करोड़ रुपये कमाए, जो जनवरी 2020 की तुलना में छह फीसदी ज्यादा है. वहीं, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर अब तक 972 मिलियन टन से अधिक माल ढुलाई कर चुका है. अधिकारियों का दावा है कि वित्तीय वर्ष खत्म होने तक आंकड़े 1,200 मिलियन टन से ज्यादा हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

 बजट सत्र: वित्त मंत्री आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, 18 विपक्षी दलों ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार का एलान

गाजीपुर में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत हुए भावुक, बोले- कानून वापसी तक घर नहीं जाऊंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget