एक्सप्लोरर

देश का मूड: खतरे में शिव 'राज', कांग्रेस की हो सकती है वापसी-सर्वे

गर इस समय एमपी में विधानसभा चुनाव होंगे तो वहां बीजेपी अपनी सत्ता बरकरार रख पाने में सफल होगी या कांग्रेस अपना वापसी का रास्ता साफ कर पाएगी इसके बारे में सर्वे में पता लगाया गया है.

नई दिल्लीः देश के दो बड़े राज्यों राजस्थान और मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और दोनों ही राज्यों में इस समय बीजेपी की सरकार है. एबीपी न्यूज और लोकनीति-सीएसडीएस ने मिलकर मध्यप्रदेश में एक सर्वे कराया है जिसके तहत ये पता लगाने की कोशिश की है कि अगर इस समय एमपी में विधानसभा चुनाव होंगे तो वहां बीजेपी अपनी सत्ता बरकरार रख पाने में सफल होगी या कांग्रेस अपना वापसी का रास्ता साफ कर पाएगी.

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए फिर एक बार अपनी कुर्सी बचाए रखना बड़ी चुनौती होगी और इसके लिए उन्हें सारी ताकत झोंकनी होगी क्योंकि सर्वे में बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है.

मध्यप्रदेश में आज चुनाव हुए तो वोट प्रतिशत क्या होगा अगर मई 2018 में मध्यप्रदेश में चुनाव हुआ तो बीजेपी के वोट प्रतिशत में बड़ी गिरावट आ सकती है. 2018 में बीजेपी का वोट शेयर घटकर 34 फीसदी रह सकता है जो कि साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 45 फीसदी रहा था. वहीं कांग्रेस का वोट शेयर बढ़कर 49 फीसदी हो सकता है जो साल 2013 में 36 फीसदी रहा था. बीएसपी का वोट प्रतिशत 5 फीसदी हो सकता है जो 2013 में 6 फीसदी था और अन्य के खाते में 12 फीसदी वोट प्रतिशत जा सकता है जो साल 2013 में 13 फीसदी रहा था.

बीजेपी के वोट शेयर में आई 11 फीसदी की गिरावट इस तरह देखा जाए तो 2013 के मुकाबले 2018 में बीजेपी के वोट शेयर में 11 फीसदी की गिरावट आती दिख रही है और कांग्रेस के लिए खुशी का कारण हो सकता है क्योंकि 2013 के मुकाबले उसे वोट शेयर में 13 फीसदी की बड़ी बढ़त देखी जा सकती है.

इस तरह साफ नजर आ रहा है कि एमपी की शिवराज सरकार के लिए खतरे की घंटी है और सर्वे में उनके वोट प्रतिशत में भारी गिरावट आई है जो उनके लिए चिंता का सबब हो सकता है. वहीं कर्नाटक में सरकार बना चुकी कांग्रेस के लिए एक और राज्य के विधानसभा चुनाव से अच्छी खबर आ सकती है. एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिन्हें लोग प्यार से 'मामा' भी कहते हैं तो इस बार उनके लिए चुनाव में कड़ी परीक्षा की घड़ी हो सकती है.

कैसे हुआ सर्वे?- मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर एबीपी न्यूज़ ने CSDS-लोकनीति के साथ देश का मूड जानने की गई. ये सर्वे 28 अप्रैल 2018 से 17 मई 2018 के बीच किया गया है, 19 राज्यों में 700 जगहों की 175 विधानसभा सीटों पर जाकर 15859 लोगों की राय ली गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget