एक्सप्लोरर

2019 में तीन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव, मोदी सरकार-2 के कामकाज का बीजेपी को मिलेगा फायदा- सर्वे

Desh Ka Mood: सर्वे में लोगों ने माना कि मोदी सरकार-2 के 100 दिनों के कामकाज का फायदा तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव होंगे. इस साल झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं. तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है.

नई दिल्ली: इस बार के लोकसभा चुनाव में मिली जबरदस्त जीत से बीजेपी के हौसले बुलंद हैं. अब पार्टी की नजर इस साल तीन राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है. मोदी सरकार-2 ने अपने कार्यकाल में लगातार कई बड़े फैसले लिए. इसमें तीन तलाक, अनुच्छेद 370, यूएपीए और मोटर व्हीकल एक्ट जैसे फैसले शामिल हैं. अब इन फैसलों खासकर अनुच्छेद 370 को बीजेपी विधानसभा चुनाव में भुनाने की तैयारी में है. इस बीच एबीपी न्यूज़ ने ये जानने की कोशिश की है कि क्या मोदी सरकार-2 के 100 दिनों के कामकाज का फायदा बीजेपी को तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिलेगा?

सर्वे के नतीजे बीजेपी के लिए खुशखबरी लेकर आई है. सर्वे में 76.30 फीसदी लोगों ने कहा कि मोदी सरकार-2 के कामकाज का फायदा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिलेगा. इस साल तीन राज्यो में जो विधानसभा चुनाव होने हैं वहां बीजेपी की ही सरकार है.

क्या कहते हैं सर्वे के आंकड़े

बीजेपी को फायदा मिलेगा- 76.30 बीजेपी को नुकसान होगा- 2.90 कोई असर नहीं होगा- 2.60 फीसदी कह नहीं सकते- 18.30

गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लोगों को जोड़ने के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी ने हाल ही में सदस्यता अभियान खत्म किया है. दूसरी तरफ बीजेपी के सीनियर नेताओं ने राज्यों का दौरा करना शुरू कर दिया है.

विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

हरियाणा- कुल सीट- 90 बीजेपी-47, इनेलो- 19, कांग्रेस- 15, एचजेके- 2, बीएसपी-1, अन्य-6

महाराष्ट्र-कुल सीट- 288 बीजेपी- 122, शिवसेना- 63, कांग्रेस- 42, एनसीपी- 41, मनसे-1, एआईएमआईएम-2, अन्य-17

झारखंड-कुल सीट-81 बीजेपी- 37, अजासु- 5, जेएमएम- 19, जेवीएम- 8, कांग्रेस- 6, अन्य-5, नामांकित-1

(नोट- एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर ये सर्वे देशभर में कराया है और इसके लिए अगस्त 2019 के आखिरी हफ्ते में देश के सभी राज्यों में सर्वे कराया गया है. इसके लिए कुल 11308 लोगों से बातचीत की गई.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget