एक्सप्लोरर

हंसी संग्राम में शूर्पणखा के बाद महिषासुर की एंट्री, पीएम से माफी पर अड़ी कांग्रेस

डेरेक ने कहा कि महिषासुर को भी लगता था कि उसे कोई हरा नहीं सकता लेकिन बाद में अच्छाई की सभी ताकतें एकजुट हुई और एक महिला का रूप धारण कर महिषासुर का हमेशा के लिए अंत कर दिया.

नई दिल्ली: संसद में रेणुका चौधरी की हंसी और शूर्पणखा से उनकी तुलना को लेकर विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है. इस पूरे विवाद में राक्षस महिषासुर की एंट्री हो गई है. नई जानकारी के मुताबिक टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पार्टी का पक्ष रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महिषासुर से कर दी.

डेरेक ने कहा कि महिषासुर को भी लगता था कि उसे कोई हरा नहीं सकता लेकिन बाद में अच्छाई की सभी ताकतें एकजुट हुई और एक महिला का रूप धारण कर महिषासुर का हमेशा के लिए अंत कर दिया.

क्या बोले सांसद डेरेक ओ ब्रायन? राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पार्टी का पक्ष रखते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ''मैंने महिषासुर के बारे में पढ़ा था, महिषासुर बुराई का प्रतीक था. महिषासुर को भी लगता था कि कोई भी आदमी उसे हरा नहीं सकता, इसलिए वो अपना रुप बदलता रहता था और ये भूल चुका था कि वो कौन है? बाद में अच्छाई की ताकतें एक साथ एक महिला के रूप में आई और महिषासुर का हमेशा के लिए अंत कर दिया, मुझे भी यही उम्मीद है.''

क्या है पूरा हंसी विवाद? कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी की हंसी को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया है. कल राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बात रख रहे थे, उसी दौरान रेणुका चौधरी जोर से हंसी. इस पर सभापति ने उन्हें रोका. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘रेणुका जी को कुछ मत कहिए क्योंकि रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है.’’

किरेन रिजिजू ने रेणुका की तुलना शूर्पणखा से की इस पूरे मामले में विवाद तब और बढ़ गया जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रेणुका की तुलना शूर्पणखा ने कर दी. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें रामानंद सागर के सीरियल रामायण की 'शूर्पणखा' जोर-जोर से हंस रही है. इस वीडियो में शूर्पणखा की हंसी के साथ मोदी के उस बयान को भी लिंक किया गया है जिस पर कल सदन में रेणुका चौधरी जोर से हंसी थीं.

पीएम मोदी पर बरसीं रेणुका, बताई हंसने की वजह रेणुका चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं. तो दूसरी और महिलाओं पर टिप्पणी करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं दो बेटियों की मां हूं, किसी बेटी हूं और किसी की पत्नी हूं. मैं अब सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लेकर आउंगी.''

वहीं रेणुका चौधरी ने खुद अपने हंसने की वजह बताई. उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी ने मुझ पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है. आप उनसे और क्या अपेक्षा कर सकते हैं? मैं उन्हें जवाब देकर अपना स्तर नहीं गिराना चाहती. यह वास्तव में किसी महिला के अपमान वाली स्थिति है. रेणुका ने उस बात का भी जिक्र किया जिसके कारण उन्हें हंसी आई. उनका कहना था, "पीएम मोदी 'आधार' पर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे थे. जबकि आधार के खिलाफ खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार पब्लिक मीटिंग में बोला है."

कांग्रेस ने कहा माफी मांगे पीएम रेणुका चौधरी ने संसद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की बात कही है. इस मामले पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा भी हुआ. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget