एक्सप्लोरर

Ram Rahim: पैरोल पर बाहर आते ही राम रहीम ने बदला हनीप्रीत का नाम, गद्दी को लेकर कही ये बड़ी बात

Dera Chief: पैरोल पर जेल से बाहर आते ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने डेरे की गद्दी को लेकर कहा कि, 'हम हैं, हम थे और हम ही गद्दी पर रहेंगे.' उन्होंने हनीप्रीत का भी नाम बदल दिया है.

Ram Rahim: पैरोल पर जेल से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत का नाम बदल कर 'रूहानी दीदी' कर दिया है. अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल कैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख हाल में सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए. हरियाणा में पंचायत और आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल पर सवालिया निशान भी उठ रहे हैं.

पैरोल पर बाहर आए राम रहीम से डेरे की गद्दी बदले जाने वाले कयासों को लेकर भी सवाल पूछे गए. इस पर राम रहीम ने कहा, 'हम हैं, हम थे और हम ही गद्दी पर रहेंगे.' ये दोनों तरह की घोषणा राम रहीम ने यूपी के बागपत में मौजूद बरनावा आश्रम में साधु संगत को संबोधित करते हुए की.

हरियाणा में निकाय चुनाव

हरियाणा में आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए कई नेता गुरमीत राम रहीम के सत्संग में पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं. राम रहीम ने जेल से निकलते ही सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड कर अपने समर्थकों को मैसेज दिया. दो बार सोशल मीडिया के जरिये सत्संग भी किया. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सत्संग को यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के राज्यों और विदेशों में रह रहे समर्थकों ने यू-ट्यूब पर सुना.

राम रहीम ने यूपी से ऑनलाइन सत्संग किया. सत्संग में करनाल जिले की साधु संगत शामिल हुई. इस दौरान जिले के पंचायत चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों ने भी आशीर्वाद लिया.

सत्संग में शामिल लोग

सत्संग में करनाल नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश ने भी गुरमीत राम रहीम के संबोधन के दौरान अपनी हाजिरी लगाई और राम रहीम को करनाल आने का न्योता भी दिया.

सत्संग में शामिल हुए करनाल नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि बाबा जी का सत्संग था. उन्हें सत्संग में साधु संगत बुलाई थी. राम रहीम ने यूपी के बागपत से ऑनलाइन सत्संग किया गया था. उन्ही के बुलावे पर पहुंच कर संगत के साथ मिलना जुलना हुआ. मेरे वॉर्ड के काफी लोग बाबा के साथ जुड़े हुए हैं.

किन मामलों में राम रहीम को मिली है सजा

डेरा प्रमुख बागपत में डेरा के बरनावा आश्रम से केवल ऑनलाइन सत्संग कर रहा है. राम रहीम को पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भी दोषी ठहराया गया था.डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 16 साल से भी अधिक समय पहले एक पत्रकार की हुई हत्या के मामले में 2019 में दोषी करार दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Ram Rahim: पैरोल मिलने के बाद बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम, लाइव आकर अनुयायियों को दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय होसबाले ने जो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय ने जो कहा...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग
'अखिलेश यादव और टिन्नू की फोन पर कई बार हुई बात', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में BJP का बड़ा आरोप
'अखिलेश यादव और टिन्नू की फोन पर कई बार हुई बात', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में BJP का बड़ा आरोप
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget