एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी: एक क्लिक में पढ़ें आरोप-प्रत्यारोप की पूरी कहानी

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी कानपुर में रैली किये तो जौनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. संसद में नोटबंदी पर लड़ाई लड़ने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष आम जनता के बीच लड़ाई जारी रखे हुए हैं. आज यूपी में पीएम मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जनता के बीच आमने-सामने हुए. जौनपुर में ‘जनाक्रोश रैली’ में राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी गरीबों पर बमबारी की तरह है. मोदी जी ने हिन्दुस्तान के गरीब इमानदार लोगों से बिना पूछे ही खून निकाल लिया. राहुल ने जौनपुर की ‘जनाक्रोश रैली’ में कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किसानों का कर्ज माफ करने की मांग के लिए मुलाकात की लेकिन वह टालमटोल कर रहे हैं. सभी नकदी काला धन नहीं है और सभी काला धन नकदी में नहीं है. राहुल ने कहा, 94 प्रतिशत काला धन विदेशी बैंकों में जमा, रियल एस्टेट में लगा हुआ है और सोना और भूमि में निवेश किया गया है लेकिन प्रधानमंत्री केवल छह प्रतिशत के पीछे क्यों लगे हुये हैं? 50 परिवारों के पास सबसे ज्यादा धन है. मोदी कैशलेस व्यवस्था थोप रहे हैं. राहुल के सामने कुछ लोग पीएम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तो राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी से हमारी लड़ाई राजनीतिक है, उनके खिलाफ कृपया ‘मुर्दाबाद’ का नारा ना लगाएं. ऐसी भाषा का इस्तेमाल आरएसएस करती है, कांग्रेस नहीं. नोटबंदी कर मोदी ने भारतीयों के रगों से निकाल लिया खून: राहुल गांधी 'हमारा एजेंडा भ्रष्टाचार बंद हो लेकिन उनका एजेंडा है संसद बंद हो’ संसद में शीतकालीन सत्र ना चलने पर पीएम ने कहा, जिन मुद्दों पर सरकार चर्चा चाह रही थी उस चर्चा से भाग रहे थे. जिनको आदत बेइमानी की पड़ी है, उनसे अब देश ज्यादा अपेक्षा नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि हमारा एजेंडा भ्रष्टाचार बंद हो, कालाधन बंद हो, लेकिन उनका एजेंडा है संसद बंद हो. प्रधानमंत्री ने कहा, ”केंद्र सरकार बेइमानों को ठिकाने लगाने में लगी है, लेकिन विपक्षी दल उन्हें बचाने में लगे हुए हैं.” उन्होंने कहा कि काला धन, काला मन, काला कारोबर ने ही मध्यम वर्ग का शोषण किया है और गरीबों का हक छीना है.मोदी ने किया चुनाव आयोग के सुझाव का समर्थन, कहा- 'राजनीतिक दलों पर पारदर्शिता के लिए दबाव डाले EC' पीएम ने कहा, ”भारत के लोग सौभाग्‍यशाली है क्योंकि यहां की 65 फीसदी आबादी युवा है. ऊर्जावान नौजवानों के हाथ में हुनर आ जाए तो वो पूरे देश को ऊर्जा दे सकता है. देश और दुनिया में आने वाले दिनों में जिनके पास युवा शक्ति है वो विश्व में अपनी ताकत दिखा सकता है.” उन्होंने कहा कि यूपी का गौरव है कि देश को स्थिर सरकार देने का काम किया है. राजनीतिक दलों को भी कालेधन से मुक्त करने के लिए चुनाव आयोग को समर्थन चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के 2 हजार से ज्यादा के गुप्त चंदे पर रोक लगाने की मांग करने पर प्रधानमंत्री ने कहा, ”मैं चुनाव आयोग का अभिनंदन करता हूं. उन्होंने भी राजनीतिक दलों को भी कालेधन से मुक्ति का आह्वाहन किया है. लोकतंत्र में हम राजनेताओं की और दलों की जिम्मेदारी है कि हम जनता को ईमानदारी की राह पर ले जाएं.” मोदी ने कहा, ”आए दिन चुनाव के कारण विकास का कार्य रुक जाता है तो क्यों ना विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो. भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ लड़ाई हमें जीतनी है. देश को भ्रष्टाचार और काले धन से मुक्त कराना है.” इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से आह्वाहन किया कि देश के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिए सब नागरिक सैनिक बनकर काम करें. उन्होंने कहा कि वो भी दिन थे जब छोटे लोगों को कोई पूछता नहीं था, आज वही छोटे लोग भी पूछे जाते हैं और पूजे जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में अडानी ग्रुप के 48000 करोड़ के पावर प्लांट का शिलान्यास, क्यों खास प्रोजेक्ट?
असम में अडानी ग्रुप के 48000 करोड़ के पावर प्लांट का शिलान्यास, क्यों खास प्रोजेक्ट?
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
हामिद अंसारी के बयान पर घमासान, इमाम इलियासी बोले- देश का माहौल...
हामिद अंसारी के बयान पर घमासान, इमाम इलियासी बोले- देश का माहौल...
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार

वीडियोज

Azaad Singh को Khesari Lal Yadav, Masoom Sharma और Elvish Yadav का Support!
Bigg Boss 20: Mahhi Vij-Aamrapali Dubey की Kitchen Fight, Arishfa-Scout का Clash
Man Atisundar: 😱Tanishq Seth की तबीयत बिगड़ने से रुकी शूटिंग! बेहोश होने के बाद ठीक एक्ट्रेस! #sbs
Agni Reveals Yash’s Humble Side, Talks Toxic, Love Lottery & Breaking The ‘Mard Ko Dard Nahi Hota’ Myth
Bollywood News: दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी (20.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में अडानी ग्रुप के 48000 करोड़ के पावर प्लांट का शिलान्यास, क्यों खास प्रोजेक्ट?
असम में अडानी ग्रुप के 48000 करोड़ के पावर प्लांट का शिलान्यास, क्यों खास प्रोजेक्ट?
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
Embed widget