एक्सप्लोरर

कोरोना टेस्ट के लिए वसूली गई ज़्यादा फीस लौटाने की मांग, SC इसी हफ्ते करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने जिस याचिका पर नोटिस जारी किया था, उसमें बताया गया था कि अलग-अलग राज्यों में RTPCR टेस्ट की अलग-अलग कीमत वसूली जा रही है, जो कि 900 से लेकर 3200 रुपए तक है.

नई दिल्ली: जब कोरोना का RTPCR टेस्ट 400 रुपए में हो सकता है, तब लोगों से हज़ारों रुपये क्यों वसूले गए. यह सवाल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक अर्ज़ी में उठाया गया है. याचिकाकर्ता वकील अजय अग्रवाल ने लोगों से वसूली गई अधिक कीमत लौटाने की मांग की है.

24 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रवाल की उस याचिका पर नोटिस जारी किया था, जिसमें RTPCR टेस्ट की कीमत पूरे देश में 400 रुपये करने की मांग की गई थी. याचिका पर कोर्ट के नोटिस के बाद कई राज्यों ने टेस्ट की फीस घटाई है. अब याचिकाकर्ता ने पहले वसूल लिए गए अतिरिक्त पैसे लौटाने के लिए अर्ज़ी दी है. मामले पर 11 दिसंबर को सुनवाई होगी.

क्या है मुख्य मामला

सुप्रीम कोर्ट ने जिस याचिका पर नोटिस जारी किया था, उसमें बताया गया था कि अलग-अलग राज्यों में RTPCR टेस्ट की अलग-अलग कीमत वसूली जा रही है, जो कि 900 से लेकर 3200 रुपए तक है. जबकि, फार्मा कंपनी वॉकहारड्ट समेत दूसरी कंपनियां 175 से 200 रुपये तक में ही उपलब्ध करा रही हैं. ऐसे में टेस्ट की इतनी अधिक कीमत आम लोगों के साथ सरासर लूट है. टेस्ट लैब चलाने वालों ने देश के 135 करोड़ लोगों के सामने आई आपदा को अपने लिए पैसा कमाने का अवसर बना लिया है.

याचिका में कहा गया था कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के प्रावधानों के तहत केंद्र सरकार को राज्यों को यह निर्देश देने का अधिकार है कि वह RTPCR टेस्ट की कीमत क्या रखें. इसलिए, कोर्ट केंद्र सरकार से राज्यों को ऐसा निर्देश देने के लिए कहे.

नोटिस के बाद क्या हुआ

हालांकि, कोर्ट के नोटिस का अभी तक केंद्र ने जवाब दाखिल नहीं किया है, लेकिन राज्यों ने खुद ही कीमत घटाना शुरू कर दिया है. बिहार ने 800, यूपी ने 700 तो ओडिशा ने 400 रुपये की नई फीस तय की है. दूसरे कई राज्यों ने भी निजी टेस्ट लैब को फीस घटाने का निर्देश दिया है. ऐसे में याचिकाकर्ता ने नई अर्ज़ी दाखिल कर कहा है कि कोर्ट पूरे देश मे टेस्ट की कीमत 400 रुपये करने का आदेश दे. साथ ही, पिछले कुछ महीनों में लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर वसूले गए ज़्यादा पैसे लौटाने के लिए भी कहे.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget