एक्सप्लोरर

दोहरी मार: दिल्ली में ऑड-ईवन का उल्लंघन किया तो होगा 20 हजार रुपए का जुर्माना

इससे पहले जनवरी और अप्रैल 2016 में दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन योजना लागू की थी. उस समय इसका उल्लंघन करने पर 2000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान था. राष्ट्रीय राजधानी में 4 नवंबर से ऑड-ईवन नियम फिर से लागू हो रहा है.

नई दिल्ली: दिल्ली वालों पर जुर्माने की दोहरी मार पड़ने वाली है. पहले से लागू नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है. अब ऑड-ईवन योजना का उल्लंघन करने पर भी अधिकारी भारी जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया है कि इस योजना का उल्लघंन करने पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है.

पहले लगता था 2 हजार जुर्माना

इससे पहले जनवरी और अप्रैल 2016 में दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन योजना लागू की थी. उस समय इसका उल्लंघन करने पर 2000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान था. राष्ट्रीय राजधानी में 4 नवंबर से फिर से लागू हो रहे ऑड-ईवन नियम का उल्लंघन करने पर संशोधित मोटर वाहन कानून के तहत 20,000 रुपए का जुर्माना हो सकता है. ऑड-ईवन नियम के तहत वाहनों की पंजीकरण संख्या के अंतिम अंक के आधार पर एक दिन केवल ईवन अंक की गाड़ियां और अगले दिन केवल ऑड अंक के वाहन वैकल्पिक आधार पर सड़कों पर चलते हैं.

सरकार के पास जुर्माना कम करने का अधिकार

एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि जुर्माने को लेकर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है क्योंकि संशोधित मोटर वाहन कानून के तहत उल्लंघन के कई मामलों को एक साथ जोड़ने की अधिसूचना को दिल्ली सरकार ने अभी अधिसूचित नहीं किया है.  उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के पास जुर्माना कम करने का अधिकार है. वह ऐसा कर भी सकती है और नहीं भी कर सकती है.’’

एमवी कानून की धारा 115 के तहत ऑड-ईवन नियम के उल्लंघन पर जुर्माने को संशोधन के बाद 2000 रुपए से बढ़ाकर 20000 कर दिया गया है. ये संशोधन इस साल एक सितंबर से लागू किए गए थे.एमवी कानून की धारा 115 राज्य सरकार को वाहनों का प्रयोग बाधित करने का अधिकार देती है और दिल्ली सरकार ने इसी के आधार पर ऑड-ईवन योजना लागू की है.

यह भी पढ़ें-

IIFA AWARDS 2019: बेस्ट फिल्म बनी 'राज़ी', सारा और ईशान ने जीता बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड, यहां है WINNERS की FULL LIST

स्वदेशी विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने राजनाथ, कहा- मुझे अपनी सेना पर नाज़

गुस्ताखी: पाकिस्तान ने पीएम मोदी के विमान को अपना एयरस्पेस नहीं देने पर तोड़ दी परंपरा

'Howdy Modi' को लेकर लोगों का जोश हाई, अबतक 50 हजार से ज्यादा भारतीयों ने कराया रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget