एक्सप्लोरर

वैक्सीन पर राजनीति के बीच आंकड़ों में जानिये कितना है दिल्ली का टीकाकरण कवरेज

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी वैक्सीनेशन बढ़ाने की मांग करते हुए कहा है कि अगर हमें समुचित संख्या में वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध करा दी जाए, उम्र की सीमा हटा दी जाये और वैक्सीनेशन सेंटर्स के नियम में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर्स खोलने की इजाज़त दे दी जाए तो हम 2-3 महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं.

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ वैक्सीन को सुरक्षा कवच माना गया है. दिल्ली सरकार वैक्सीनेशन को युद्ध स्तर पर कराने की मांग करती रही है. हालांकि वैक्सीन पर जमकर राजनीति भी हो रही है. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हेल्थकेयर वर्कर्स के राष्ट्रीय औसत से कम वैक्सीनेशन को लेकर दिल्ली सरकार को चिठ्ठी भी लिखी गई थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी वैक्सीनेशन बढ़ाने की मांग करते हुए कहा है कि अगर हमें समुचित संख्या में वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध करा दी जाए, उम्र की सीमा हटा दी जाये और वैक्सीनेशन सेंटर्स के नियम में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर्स खोलने की इजाज़त दे दी जाए तो हम 2-3 महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं. केजरीवाल ने कहा है कि वैक्सीनेशन अगर पूरी तरह से हो जाएगा तो कोरोना की जो गंभीरता है वो खत्म हो जाएगी.

दिल्ली सरकार से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोविड वैक्सीनेशन से जुड़े आंकड़े इस प्रकार हैं-

टीका लगवाने वाले लोगों का आंकड़ा-

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 8 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक कुल 17,97,506 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है. जिसमें- हेल्थकेयर वर्कर्स- 2,12,289 फ्रंटलाइन वर्कर्स- 2,72,771 45 साल से अधिक आयु वाले लोग- 9,95,297 टीके की दूसरी डोज़ लगवाने वाले लोग- 3,17,149 लोग

राष्ट्रीय औसत की तुलना में दिल्ली का वैक्सीनेशन कवरेज-

दिल्ली में हेल्थकेयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन कवरेज- 71.95% हेल्थकेयर वर्कर्स के वैक्सीनेशन कवरेज का राष्ट्रीय औसत- 85.87%

दिल्ली में फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन कवरेज- 73.34% फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन कवरेज का राष्ट्रीय औसत- 71.23%

दिल्ली में 45 साल से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन कवरेज- 20.61% 45 साल से अधिक आयु वालों के वैक्सीनेशन कवरेज का राष्ट्रीय औसत- 18.13%

दिल्ली में वैक्सीनेशन फैसिलिटी और क्षमता-

जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में रोज़ाना वैक्सीनेशन की कुल क्षमता 1 लाख 5 हज़ार डोज़ की है और 1 महीने में वैक्सीनेशन करने की कुल क्षमता 28 लाख डोज़ है. साथ ही, 30 अप्रैल तक दिल्ली में वैक्सीनेशन के लिये 20 लाख ऑनलाइन स्लॉट्स उपलब्ध हैं.

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कुल 600 हेल्थ फैसिलिटी में 791 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर चलाये जा रहे हैं, जिनमें कोरोना के टीकाकरण का काम किया जा रहा है. जिन 600 हेल्थ फैसिलिटी में वैक्सीनेशन का काम चल रहा है उनमें 59 सरकारी अस्पताल, 183 प्राइवेट अस्पताल और 358 डिस्पेंसरी और अन्य साइट शामिल हैं. अस्पतालों में चल रही वैक्सीनेशन साइट्स पर 7 दिन और डिस्पेंसरी में 5 दिन टीकाकरण किया जा रहा है.

दिल्ली में वैक्सीन का स्टॉक-

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली सरकार को भारत सरकार द्वारा वैक्सीनेशन की शुरुआत से 8 अप्रैल 2021 तक मिले वैक्सीन को डोज़ की संख्या- कोविशील्ड के डोज़- 19,58,690 को-वैक्सीन के डोज़- 8,16,800 कुल डोज़- 27,75,490

8 अप्रैल तक कुल 21,30,700 वैक्सीन के डोज़ का इस्तेमाल हुआ है. इनमें से कोवीशील्ड के 16,09,770 डोज़ और को-वैक्सीन के 5,20,930 डोज़ इस्तेमाल किए गए हैं.

दिल्ली में 8 अप्रैल तक वैक्सीन के 6,44,790 डोज़ स्टॉक में थे. इनमें से कोवीशील्ड का 3,48,920 डोज़ का स्टॉक और को-वैक्सीन का 2,95,870 डोज़ का स्टॉक था.

साथ ही दिल्ली सरकार ने भारत सरकार के सामने 15 लाख वैक्सीन के डोज़ की डिमांड रखी थी. इनमें कोविशील्ड वैक्सीन के 10,00,000 डोज़ और को-वैक्सीन के 5,00,000 डोज़ शामिल हैं.

राष्ट्रीय औसत के मुकाबले दिल्ली में कितना हुआ वैक्सीन का वेस्टेज-

दरअसल केंद्र सरकार टूट-फूट और वेस्टेज को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों को वैक्सीन की 10% डोज़ अतिरिक्त देती है. आंकड़ों के मुताबिक-

दिल्ली में 2 अप्रैल तक कोवीशील्ड का औसत वेस्टेज- 2.5% था जबकि कोवीशील्ड वेस्टेज का राष्ट्रीय औसत- 3.5% था.

वहीं, दिल्ली में 2 अप्रैल तक को-वैक्सीन का औसत वेस्टेज 7.3% था, जबकि को-वैक्सीन वेस्टेज का राष्ट्रीय औसत 8.1% था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget