एक्सप्लोरर

दिल्ली अनलॉक-5: शादी के लिए खुले बैंक्वेट हॉल, बैंड-बाजे वालों ने भी ली राहत की सांस

धीरे-धीरे दिल्ली को अनलॉक करने की प्रक्रिया जारी है. हालांकि तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की चुनौती भी सामने है. इस सबके बीच अलग-अलग व्यवसायों से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान से उबारना भी है. ऐसे में शादियों के आयोजन की इजाज़त मिलने से इस काम से जुड़े सभी लोगों के चेहरे पर खुशी भी लौट आई है.

नई दिल्लीः अनलॉक-5 के तहत दिल्ली में शादी समारोह को बैंक्वेट हॉल, मैरिज हाल और होटल में आयोजित करने की इजाज़त मिल गई है. DDMA की गाइडलाइन के मुताबिक शादी के लिए अधिकतम 50 लोगों के साथ बैंक्वेट हॉल में आयोजन किया जा सकता है. हालांकि इस दौरान कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. इस एलान के बाद से इस व्यवसाय से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है. बैंक्वेट हॉल और शादी में बैंड-बाजे के व्यवसाय से जुड़े लोग लंबे समय से इस एलान का इंतज़ार कर रहे थे क्योंकि शादी का करीब सारा सीज़न लॉकडाउन में निकल गया.

बैंक्वेट हॉल संचालक और दिल्ली में बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के सदस्य कृष्णा जैन का कहना है कि हमें काफी राहत मिली है. काम का सीजन ज्यादातर निकल ही चुका है, 15-20 दिन ही बचे हैं.18 जुलाई तक ही साया है तो हम कोशिश करेंगे कि इन 15-20 दिनों में जो काम है वो करें, खुद भी सेफ रहें और लोगों को भी सेफ रखें. कोविड गाइडलाइंस के सभी नियम का हम पालन कर रहे हैं. सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग के बाद ही लोगों को अंदर आने की इजाजत है. हमारा जितना भी स्टाफ इस समय काम कर रहा है वह पूरी तरह से वैक्सीनेटेड है.

कोरोना के दौरान बैंक्वेट हॉल व्यवसाय से जुड़े लोगों को जो नुकसान हुआ उस पर कृष्णा जैन का कहना है कि नुकसान की कोई सीमा नहीं है. क्योंकि बिजली के पानी के फिक्स चार्ज हमें देने ही थे. शादियों का जो सीजन लॉकडाउन में निकला वह हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान था. दिल्ली को छोड़कर एनसीआर रीजन में सब जगह शादियां हो रही थी तो जो शादियां दिल्ली में होनी थी वह एनसीआर के इलाके में हो गई. साथ ही, सरकार ने हमें गाइडलाइन दी की जो बुकिंग कैंसिल होगी उसका रिफंड भी करना होगा.

शादी से ही जुड़ा है बैंड-बाजे वालों का कारोबार. दिहाड़ी पर काम करने वाले बैंड वालों के लिए ये मुसीबत भरा समय रहा है. हालांकि काम दोबारा शुरू होने से लोग काफी खुश हैं. साउथ दिल्ली के मशहूर सोहन बैंड के मालिक पुनीत आहूजा का परिवार पिछले 70 साल से इस व्यवसाय से जुड़ा है. पुनीत आहूजा का कहना है कि पिछले लॉकडाउन और इस लॉकडाउन दोनों में ही बहुत नुकसान हुआ. सारी बुकिंग कैंसिल हो गई दो-तीन महीने बिल्कुल काम खत्म हो गया. आज से काम शुरू हुआ है तो थोड़ी खुशी मिली है कि कम से कम जो सीजन बचा है उसमें काम हो सकेगा. हमारा सारा स्टाफ घर चला गया था उनको फोन करके अब वापस बुला रहे हैं. 15-20 दिन का साया बचा है तो उसमें जितना काम कर सकते हैं वह कर रहे हैं.

बैंड दल के लीडर सद्दाम हुसैन मुरादाबाद के रहने वाले हैं. उनका कहना है जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो एक-दो हफ्ते इंतजार किया, लेकिन जब लंबा लॉकडाउन लग गया तो फिर हमें गांव जाना पड़ा. क्योंकि यह रोज का काम है जितना कमाते हैं उतना ही खाते हैं. लंबे समय तक लॉक डाउन होने से बहुत बड़ी दिक्कत आई घर वापस जाकर फल-सब्जी बेचने का काम किया ताकि दो समय की रोटी कमा सकें. लंबे समय तक हम खाली नहीं बैठ सकते वरना भुखमरी की स्थिति शुरू हो जाती. कोरोना ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया है. शादियां भीड़ भाड़ में होती हैं होती हैं और जब भीड़-भाड़ इकठ्ठी नहीं होनी नहीं है तो बैंड का काम भी बंद है.

इस ग्रुप में बैंड बजाने वाले गुलाम अली का कहना है कि लॉकडाउन में काम मंदा हो गया. मैंने बचपन से यही काम किया है मुझे कुछ और आता भी नहीं था. लेकिन लॉकडाउन में काम बंद हो गया तो मजदूरी भी करनी पड़ी. हमारा अप्रैल-मई-जून का पूरा सीजन खत्म हो गया करीब 50 से 60 हज़ार का नुकसान हो गया.

मायावती अकेले, अखिलेश अपने लोगों के संग तो बीजेपी बड़े अरमानों वाली पार्टियों संग लड़ेगी यूपी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget