एक्सप्लोरर

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और स्टाफ आज से ड्यूटी पर लौटेंगे वापस, अस्थायी रूप से हड़ताल पर विराम

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने अपने वेतन की मांग को लेकर 15 मार्च को मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास तक पैदल मार्च किया था. इसके बाद 18 मार्च को उपराज्यपाल ऑफिस तक पैदल मार्च भी किया था.

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले प्रोफेसर आज से अपनी ड्यूटी पर वापस लौटेंगे और क्लास लेना शुरू कर देंगे. हालांकि एसोसिएशन ने 12 अप्रैल से फिर हड़ताल शुरू किए जाने की बात कही है अगर उनकी शर्तों को नहीं माना गया तो. दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को करीब 6 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसे लेकर डूटा (DUTA) ने वक्त -वक्त पर प्रदर्शन किया है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है.

मुख्यमंत्री ने दिया था आश्वासन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक में 28.24 करोड़ रुपए जारी करने का आदेश 17 मार्च को दिया था. साथ ही ये आश्वस्त भी किया था कि सरकार किसी भी स्थिति में कॉलेजों के स्टाफ का वेतन नहीं रोकेगी. लेकिन अब तक इस आदेश का पालन ना होने के कारण आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव झेल रहे शिक्षकों ने फिलहाल छात्रों के हित को प्राथमिकता देते हुए अपना कार्यभार आज से संभालने का निर्णय तो लिया है लेकिन यह बात भी साफ कर दी है कि 12 अप्रैल तक अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो फिर से हड़ताल की शुरुआत होगी.

डूटा के अध्यक्ष राजीब जानकारी देते हुए कहते हैं कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेज शत-प्रतिशत दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित हैं. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, डॉक्टर भीम राव अंबेडकर कॉलेज, अदिति महाविधालय, कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंस (महिला), केशव महाविधालय, शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, भगिनी निवेदिता कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, महारिशी बाल्मिकी कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंस, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन और महाराजा अग्रसेन कॉलेज उन कॉलेजों की लिस्ट में शामिल हैं जो पूर्ण रूप से दिल्ली सरकार के वित्त पोषित कॉलेज हैं.

शिक्षकों की आगे की योजना... वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और छात्रों को संक्रमित होने से बचाने के लिए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कॉलेजों को बंद कर दिया गया था. जिसके बाद 1 फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय खोल दिया गया था, अंतिम वर्ष के छात्र करीब दो महीने से परिसर में कक्षाओं के लिए आ जा रहे हैं लेकिन बाकी कक्षाओं के लिए कॉलेज अब भी बंद हैं. अपने वेतन को हासिल करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने 15 मार्च को दिल्ली विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास तक पैदल मार्च किया था. वहीं 18 मार्च को उपराज्यपाल ऑफिस तक पैदल मार्च भी किया था. अब डूटा ने निर्णय लिया है कि

  • 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री केजरीवाल के चुनावी क्षेत्र में जनसंवाद किया जाएगा.
  • 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे दिल्ली के मंडी हाउस पर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर एकत्रित होंगे.
  • 9 अप्रैल को उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया के चुनावी क्षेत्र में जनसंवाद आयोजित किया जाएगा.

डूटा के अध्यक्ष राजीव रे और सेक्रेटरी राजिंदर सिंह हांलांकि आश्वस्त करते हुए लिखते हैं कि सभी प्रदर्शन और हड़ताल में कोरोना वायरस से संबंधित सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें घटाने का फैसला वापस लिया, वित्त मंत्री ने दी जानकारी आज से पड़ेगी महंगाई की मार: हवाई सफर, फोन, बाइक-कार और टीवी के लिए करनी होगी जेब ढीली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
'दिल्ली में अपने आलाकमान के सामने...' एचडी कुमारस्वामी ने CM शिवकुमार पर साधा निशाना
'दिल्ली में अपने आलाकमान के सामने...' एचडी कुमारस्वामी ने CM शिवकुमार पर साधा निशाना

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget