एक्सप्लोरर

कोरोना काल में एक बार फिर बढ़ी दिल्ली यूनिवर्सिटी की परीक्षा की तारीख, 15 अगस्त के बाद ही होंगे एग्जाम्स

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान डीयू ने इस बात की जानकारी दी. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय अगली सुनवाई में साफ तौर पर बताए कि परीक्षा को लेकर क्या योजना बना रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों की परीक्षाएं 15 अगस्त के बाद ही होंगे. दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोर्ट को दी जानकारी. इस सबके बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के रुख से नाराजगी जताते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य को दुविधा में नहीं डाल सकती. लिहाजा दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली हाईकोर्ट में अगली सुनवाई तक साफ तौर पर बताएं कि वह छात्रों की परीक्षाओं को लेकर क्या योजना बना रही है जिससे कि छात्रों को एक स्पष्ट जानकारी मिल सके.

15 अगस्त के बाद ही होंगी परीक्षाएं!

दिल्ली हाईकोर्ट में कुछ छात्रों द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय ने साफ तौर पर कहा कि पहले जो परीक्षा 10 जुलाई से करवाने को लेकर योजना तैयार की गई थी फिलहाल मौजूदा माहौल को देखते हुए अब उसको अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है. विश्वविद्यालय की तरफ से कोर्ट को भरोसा दिलाया गया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के परीक्षा 15 अगस्त के बाद ही करवाई जाएगी और इस बीच छात्रों को पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी जिससे कि उनको किसी तरीके की दुविधा ना हो.

10 जुलाई से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया

कई छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 जुलाई से ऑनलाइन परीक्षा करवाने के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी जिस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि फिलहाल कोरोना के इस माहौल में बहुत सारे छात्र ऐसे भी हैं जो फिलहाल परीक्षा में नहीं शामिल हो सकते. ऐसे में उन छात्रों के बारे में भी दिल्ली विश्वविद्यालय को सोचना होगा. कोर्ट ने इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि छात्रों के जीवन और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता.

फाइनल ईयर के छात्रों को प्रमोशन नहीं बल्कि परीक्षा देना जरूरी

इस बीच यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की तरफ से पेश हो रहे वकील ने कोर्ट को बताया कि यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से साफ तौर पर कहा है कि उनको परीक्षाएं सितंबर के आखिरी हफ्ते तक करवाने होंगे. ये परीक्षाएं ऑनलाइन करवानी हैं या ऑफलाइन यह यूनिवर्सिटी प्रशासन हालातों को देखते हुए तय कर सकती है. लेकिन यूजीसी ने यह साफ कर दिया है कि फाइनल ईयर के छात्रों को सिर्फ प्रमोशन के आधार पर पास नहीं किया जा सकता उनको परीक्षा देनी होगी.

CBSE 10th and 12th result: CBSE ने किया इनकार, कहा- नतीजों की तारीख अभी तय नहीं 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget