एक्सप्लोरर

मुश्किल में फंसे केजरीवाल के मंत्री सतेन्द्र जैन, घूस लेने के आरोपी के लॉकर से मिले प्रॉपर्टी के दस्तावेज

आम आदमी पार्टी ने सफाई देते हुए कहा है कि सत्येंद्र जैन को फंसाया जा रहा है. बीजेपी सरकार केवल सत्येंद्र जैन की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है.

नई दिल्ली:  दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंत्री सतेन्द्र जैन मुश्किल में फंस गए हैं. दिल्ली डेंटल काउंसिल के मामले में कल सीबीआई ने ऋषिराज के लॉकर से सतेन्द्र जैन की प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेजों के अलावा जैन और उनकी पत्नी की अनेकों चेकबुक औऱ उनके खातों में करोड़ो रुपये जमा कराये जाने के संबंधी रसीदें बरामद की हैं.

प्रापर्टी से संबंधित सेलडेट ओरिजनल- सीबीआई

सीबीआई अधिकारियों की छापेमारी रविवार देर रात तक जारी रही. ये छापेमारी पकड़े गये रजिस्ट्रार डॉ. ऋषिराज के ठिकानों समेत अन्य अधिकारियों के यहां भी बताई जा रही है. सीबीआई इस मामले में आज कुछ बड़े लोगों के यहां भी छापेमारी कर सकती है. सीबीआई का कहना है कि प्रापर्टी से संबंधित जो सेलडेट बरामद हुई है वो दोनों ओरिजनल हैं.

जैन के खिलाफ सीबीआई कर रही है जांच

सीबीआई ये जानने की भी कोशिश कर रही है कि लॉकर से बरामद आधा किलो सोना और 24 लाख रुपये किसके है. इसके साथ ही सीबीआई ने गरिफ्रा रजसिट्ररा और वकील को 8 फरवरी तक पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है. इस पूछताछ के दौरान अनेक बड़े खुलासे हो सकते हैं. सतेन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई पहले से भी कुछ मामलों की जांच कर रही है.

सत्येंद्र जैन को फंसाया जा रहा है- आप

उधर, आम आदमी पार्टी ने सफाई देते हुए कहा है कि सत्येंद्र जैन को फंसाया जा रहा है. आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा, 'सीबीआई जिन कागजों का जिक्र कर रही है, वे सारे दस्तावेज सत्येंद्र जैन खुद सीबीआई को दो बार दे चुके हैं और पिछले कई सालों की इनकम टैक्स रिटर्न में घोषित हैं. इसमें नया क्या है?'

जैन की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है बीजेपी- आप

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार केवल सत्येंद्र जैन की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है. जबकि बीजेपी विधायक बिजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि भ्रष्टाचारी का साथ देना आप की फितरत है. जो भ्रष्टाचारी का साथ दे रहा है उसमे सतेंद्र जैन शामिल है. उनको जेल भेजना चाहिए. सारा लेन देन सरकार और उनके मंत्री की सहमति से हुआ है. उनके पास कुछ नही है इसलिए हमारा नाम ले रहे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब

Embed widget