एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली में सामान्य से कम रहा आज न्यूनतम तापमान, हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस मांपा गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शाम तक हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है.

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 10 डिग्री और जून के महीने में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान था. पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश, बादल गरजने और तेज हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई.

13 वर्ष में सबसे कम तापमान मई महीने में दर्ज किया गया

शहर में अधिकतम तापमान बुधवार को करीब 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है. यह मंगलवार को सामान्य से सात डिग्री कम, 33.6 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में 17 जून, 2006 को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

आईएमडी ने बुधवार को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और बादल गरजने का अनुमान व्यक्त किया है. दिल्ली ने मई के महीने में औसत अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जो 13 वर्ष में सबसे कम था.

2014 से पहली बार मॉनसून से पहले की अवधि में लू नहीं दर्ज की

मौसम विभाग के मुताबिक, यह 2014 से पहली बार था जब सफदरजंग वेधशाला ने मॉनसून से पहले की अवधि में लू नहीं दर्ज की. श्रीवास्तव ने बताया कि पहले तो लगातार पश्चिमी विक्षोभों के कारण तापमान कम रहा और फिर चक्रवात ताउते के चलते ‘‘रिकॉर्ड” बारिश हुई.

यह 2011 के बाद से भी पहली बाार था जब पालम वेधशाला ने भी मॉनसून से पहले की इस अवधि में लू चलना नहीं दर्ज किया. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, शहर ने पिछले साल अगस्त के बाद से हर महीने, मौसम के किसी न किसी रिकॉर्ड को तोड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, 'उनके बेबाक और स्पष्ट विचार...'
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, 'उनके बेबाक और स्पष्ट विचार...'
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget