एक्सप्लोरर

Indigo Flight: रोक के बावजूद फ्लाइट में चली शराब, पुलिस ने बताया क्या हुआ था वहां

इंडिगो (Indigo) ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को फ्लाइट के अंदर हुई घटना की सूचना दी थी. जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई दो आरोपियों को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया गया. 

Delhi-Patna Indigo Flight: दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शराब पीने की घटना सामने आई है. लैंडिंग से पहले एयर लाइन ने ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मामले की सूचना दी थी. इंडिगो शिकायत पर फ्लाइट के लैंड करते ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट 6E-6383 में एक यात्री ने क्रू के सदस्यों को बताया कि कुछ लोग बीयर पी रहे हैं. सूचना पर जब एयर होस्टेस वहां पहुंची तो सीट के पॉकेट में बीयर की खाली केन मिली. इसके बाद पायलट को इसकी सूचना दी.

स्थानीय उड़ानों में शराब पीने पर पाबंदी है. सूचना पर पायलट ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी. पटना एयरपोर्ट पर जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, वहां मौजूद सीआईएसएफ स्टाफ ने आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस को सौंपा गया

गिरफ्तारी के बाद दोनों को एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया गया. आरोपियों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी कराया गया जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई. 

पटना एयरपोर्ट थाने के थानाध्यक्ष पीटर ने बताया "इंडिगो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट में दो यात्री नशे में पाए गए हैं. हमने ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट करने के बाद केस दर्ज किया है."

एयरलाइंस ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर घटना को लेकर कई तरह की बातें आ रही थीं जिसके बाद एयरलाइंस ने सफाई दी. इंडिगो ने कहा "फ्लाइट GE-6383 में हुई घटना के संबंध में अधिकारी जांच कर रहे हैं. फ्लाइट के अंदर कोई विवाद नहीं हुआ था जैसा कि सोशल मीडिया में कुछ वर्ग दावा कर रहे हैं."

फ्लाइट में पेशाब करने का मामला सुर्खियों में

ये घटना ऐसे समय में सामने आई है जब फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. न्यूयार्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शंकर मिश्रा नाम के बिजनेसमैन एक बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब कर दी थी. शंकर मिश्रा नशे में धुत था. आरोपी शनिवार (7 जनवरी) को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया.

इस मामले में प्रथम दृष्टया एयर इंडिया की लापरवाही सामने आई. महिला की शिकायत के बाद भी आरोपी को आसानी से जाने दिया गया. इसके बाद महिला ने टाटा संस के सीईओ चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर घटना की शिकायत की. रविवार को चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया द्वारा घटना पर सही से रिस्पॉन्स न करने को लेकर दुख जताया था. 

पेशाब करने का आरोपी हुआ था गिरफ्तार

मामला सुर्खियों में आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीम बनाई और उसके मुंबई स्थित घर पर पहुंची लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला. इसके बाद आरोपी मिश्रा की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी शंकर मिश्रा अमेरिकी कंपनी वेल्स फार्गो Wells Fargo) में काम करता था. घटना की जानकारी सामने आने के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया. 

ये भी पढ़ें

Air India Urine Case: 'भाई, मैं मुसीबत में हूं', फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के बाद आरोपी ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget