एक्सप्लोरर

'कैदियों के पास फोन पहुंचाने वाले लोगों पर होगा एक्शन, जेलों को बनाएंगे मोबाइल फ्री', बोले तिहाड़ जेल के DG संजय बेनीवाल

तिहाड़ जेल के डीजी संजय बेनीवाल ने कहा कि कैदियों के पास मोबाइल पहुंचाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की गई है. प्रशासन इस बात को लेकर काफी सख्त है.

Tihar Jail: तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल (DG Sanjay Beniwal) का कहना है कि अब जेल के अंदर मोबाइल फोन चलाने वालों की खैर नहीं है. डीजी संजय बेनीवाल ने बताया कि बुधवार (1 फरवरी) को 18 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि तिहाड़ जेल में बंद सभी गैंगस्टर समझ लें कि अब उन्हें मोबाइल कैद में उपलब्ध नहीं हो पाएगा.  कोई भी किसी प्रकार की कोशिश करता है तो उन्हें इसके लिए परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा. 

क्या टारगेट होगा? 

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल साल 2023 में जेलों को मोबाइल फ्री करने का टारगेट रहेगा. कैदियों को मोबाइल पहुंचाने में जो कर्मी लिप्त रहे हैं उन पर कार्रवाई भी की गई है. उन्होंने साथ ही कहा कि पिछले कुछ समय से तिहाड़ जेल की नकारात्मक छवि बन रही थी, लेकिन अब हमने सुधार किया है.  

ढाई महीने में कितने मोबाइल बरामद हुए? 

डीजी संजय बेनीवाल ने बताया कि कैदियों के पास मोबाइल नहीं जाए कि जिम्मेदारी हर जेल सुपरिटेंडेंट को सौंपी गई है. इसी का नतीजा रहा है कि बीते ढाई महीने में 348 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.  ये सारी छापेमारी सुपरिंटेंडेंट खुद करते हैं, जिसके लिए उन्होंने अपना इंटेलिजेंस नेटवर्क भी तैयार किया है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ये स्पष्ट तौर पर समझा दिया गया है कि अगर कैदियों के साथ कोई मिलीभगत करता है तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा. बीते कुछ समय में जेल के कर्मचारियों पर भी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. साथ ही तकनीकी मदद भी ली जा रही है. समय समय पर जेल में एडवांस जैमर लगाए जाते हैं. 

कैदियों को क्या सिखा रहे हैं?

संजय बेनीवाल बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और एलजी ने निर्देश दिए हैं कि कैदियों को रोजगार के हुनर सिखाए जाएं. हाल फिलहाल में जेल में बंद 1 हजार लोगों को  एनयूएलएम के तहत प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है. एक बार ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी तो उनकी जमानत के लिए प्रशासन मदद करेगा ताकि वे बाहर निकल कर रोजगार कर सकें. 

यह भी पढ़ें- Delhi: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को तिहाड़ में सता रही ठंड, कपड़े खरीदने के लिए पुलिस से मांगे एटीएम कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget