एक्सप्लोरर

दिल्लीः अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद

पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर उनकी पहचान भी कर ली और उन्हें दबोच लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से 24 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद की गईं.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 24 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद की गई हैं. आरोपियों के नाम भुवनेश उर्फ चमना, रॉकेश और चंद्र वीर है. इनके कब्जे से चोरी की कार भी बरामद की गई है, जिसमें सवार होकर ये तीनों हथियारों की खेप की सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे. भुवनेश उर्फ चमना ने बी फार्मा किया हुआ है और वह बाउंसर की नौकरी भी कर चुका है. लॉक डाउन में उसकी नौकरी चली गयी थी, जिसके बाद से वह अपराधियों के संपर्क में आया और हथियार तस्कर बन गया.

क्या है पुलिस का कहना

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि एसीपी जसवीर सिंह की टीम को सूचना मिली कि हथियार तस्करी से जुड़े एक अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन लोग रोहिणी हेलिपैड के नजदीक आने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने एक वैगन-आर कार को चिन्हित किया. जिसमें से दो युवक नीचे उतरे. उनके कंधे पर बैग थे.

तस्करी की डील के लिए इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन, सिमकार्ड्स और एक कार भी बरामद की गई है. कार चला रहे व्यक्ति चंद्र वीर ने बताया कि उसे हर चक्कर के पैसे दिए जाते थे. जिस वैगनआर कार में सप्लायर सवार थे, वह राजौरी गार्डन इलाके से चोरी पाई गई.

एक पिस्तौल के लिए मिलते थे 15 हजार

पुलिस का दावा है कि आरोपी चमना ने पूछताछ में खुलासा किया है कि एक पिस्तौल की तस्करी के बदले उसे 15 हजार रुपए मिलते थे. वह बुरहानपुर, एमपी के हथियार तस्कर राकेश के लिए काम करता था. वह दिल्ली, मेरठ आदि के बदमाशों को हथियार सप्लाई कर रहा था. एक पिस्तौल 25 से 35 हजार रुपये के बीच बेची जा रही थी.

दिल्लीः वैक्सीनेशन सेंटर की नोडल ऑफिसर ट्रांसजेंडर, 38 साल की इस प्रोफेसर की कहानी समाज के लिए है मिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget