एक्सप्लोरर

Delhi Temperature: 29 मई को 52.9 डिग्री नहीं पहुंचा था दिल्ली का पारा, किरेन रिजिजू ने कहा- जांच में गलती पाई गई

Heat Wave: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है. ऐसे में कहा गया कि दिल्ली में 52.9 डिग्री कर पारा पहुंच गया. मौसम विभाग की टीम ने जब जांच की तो इसमें कमी पाई.

Kiren Rijiju On Delhi Temperature: इस भीषण गर्मी में इंसानों की हालत तो खराब है ही, मशीनों का भी हाल बेहाल है. तीन दिन पहले दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसको लेकर तमाम तरह के कायास भी लगाए जाने लगे. बाद में मौसम विभाग ने भी कहा कि मापने में गड़बड़ी हो सकती है. अब पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार (01 जून) को कहा कि ये एक एरर था.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, "29 मई 2024 को मुंगेशपुर के AWS ने 52.9°C तापमान की सूचना दी, भारतीय मौसम विभाग की टीम ने तुरंत जांच की और 3°C सेंसर गलती पाई. सुधारात्मक उपाय अब लागू हैं."इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि नागपुर के दो केंद्रों की ओर से जारी किए गए तापमान के आंकड़ों में भी एरर पाया गया.

क्या कहा किरेन रिजिजू?

रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “29 मई 2024 को, मुंगेशपुर के AWS ने 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान की सूचना दी, हमारी मौसम विभाग की टीम ने तुरंत जांच की और 3 डिग्री सेल्सियस सेंसर त्रुटि पाई. सुधारात्मक उपाय अब लागू हैं. हमारे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को उनके अथक समर्पण के लिए धन्यवाद, क्योंकि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आपको सबसे सटीक मौसम की जानकारी मिले.”

दिल्ली में बढ़ा तापमान तो बिजली की हुई हाई डिमांड

इससे पहले बुधवार को आईएमडी अधिकारियों ने कहा था कि उच्च तापमान "सेंसर में एरर या स्थानीय कारक" के कारण हो सकता है. उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. रिकॉर्ड तापमान के बीच, बुधवार दोपहर को दिल्ली की बिजली की मांग भी 8,302 मेगावाट (MW) के साथ अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: Heatwave: टेंप्रेचर के टॉर्चर से क्या मिलेगी निजात...UP-बिहार समेत 9 राज्यों पर IMD का बड़ा अपडेट, क्या हैं राहत के आसार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
‘CJI सूर्यकांत नहीं बनेंगे मुख्य अतिथि’, NALSAR के छात्रों ने क्यों किया विरोध?
‘CJI सूर्यकांत नहीं बनेंगे मुख्य अतिथि’, NALSAR के छात्रों ने क्यों किया विरोध?
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget