एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू होगा समर एक्शन प्लान, ओपन बर्निंग पर फोकस

एंटी ओपन बर्निंग अभियान के तहत 10 विभागों की 500 टीमें तैनात की जाएंगी. इसके अलावा एंटी रोड डस्ट अभियान 15 अप्रैल से एक महीने के लिए शुरू किया जाएगा.

दिल्ली में समर एक्शन प्लान को लेकर पर्यावरण, डीपीसीसी, एमसीडी, डीडीए और अन्य संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों की आज (11 अप्रैल) दिल्ली सचिवालय में एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक बुलाई गई. बैठक के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में समर एक्शन प्लान के तहत 12 अप्रैल से 12 मई तक एंटी ओपन बर्निंग अभियान चलाएगी.‌ 

21 अप्रैल को उच्चस्तरीय बैठक
एंटी ओपन बर्निंग अभियान के तहत 10 विभागों की 500 टीमें तैनात की जाएंगी. इसके अलावा एंटी रोड डस्ट अभियान 15 अप्रैल से एक महीने के लिए शुरू किया जाएगा. एंटी रोड डस्ट अभियान के तहत दिल्ली की सड़कों को 78 मैकनिकल रोड स्वीपिंग मशीन और 587 वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन  मिली है. उन्होंने कहा कि लैंडफिल साइट पर आग की घटनाओं के समाधान को लेकर 21 अप्रैल को दिल्ली सचिवालय में सभी विभागों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी होगी.  

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि समर एक्शन प्लान के तहत 14 बिन्दुओं में से 2 तात्कालिक एक्शन प्लान तैयार किये गए हैं और बाकी 12 दीर्घकालिक प्लान के रूप में जारी किये जाएंगे. तात्कालिक एक्शन प्लान के तहत एंटी ओपन बर्निंग और एंटी रोड डस्ट कैंपेन का केजरीवाल सरकार 12 अप्रैल और 15 अप्रैल से एक महीने के लिए शुरुआत कर रही है. 

एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन 
एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन के तहत 10 विभागों की 500 टीमें तैनात की जाएंगी. यह टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और रोकने का काम करेंगी. इसकी रिपोर्ट समय-समय पर पर्यावरण विभाग को दी जाएगी. साथ ही लैंडफिल साइट पर आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए एमसीडी को सभी उचित कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं. लैंडफिल साइट पर आग की घटनाओं के समाधान को लेकर गोपाल राय ने कहा कि 21 अप्रैल को दिल्ली सचिवालय में डीपीसीसी, एमसीडी, आईआईटी दिल्ली, पर्यावरण विभाग, टेरी, डीटीयू, सीएसई और अन्य सभी विभागों के एक्सपर्ट के साथ उच्चस्तरीय बैठक रखी गई है.

एंटी रोड डस्ट कैंपेन 
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एंटी रोड डस्ट कैंपेन के बारे में बताया कि यह कैंपेन भी 15 अप्रैल से एक महीने के लिए चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत 78 मैकनिकल रोड स्वीपींग मशीन तथा 587 वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन के द्वारा पूरी दिल्ली की सड़कों पर पानी का छिड़काव और उसकी सफाई कराई जाएगी. इसकी रिपोर्ट भी पर्यावरण विभाग और बाकी सभी संबंधित विभाग द्वारा मंत्रालय में दी जाएगी. 

इन सबके अलावा वृक्षारोपण अभियान, अर्बन फार्मिंग, रोड साइड ग्रीन कवर, ग्रीन पार्कों का विकास, औद्योगिक प्रदूषण, दिल्ली के झीलों का विकास, सिटी फॉरेस्ट का विकास, इको क्लब एक्टिविटीज, ई-वेस्ट इको पार्क, ट्री ट्रांसप्लांटेशन की मॉनिटरिंग, रिप्लेसमेंट ऑफ सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी अलग-अलग प्लान तैयार किया गया है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया की इस एक्शन प्लान की दिल्ली के पर्यावरण सुधार और प्रदूषण नियंत्रण में एक अहम भूमिका रहेगी.

ये भी पढ़ें - 

Exclusive: JDU ज्वाइन कर सकते हैं राजबल्लभ के भतीजे अशोक यादव, एमएलसी बनने के बाद CM नीतीश से मिले

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget