एक्सप्लोरर

दिल्ली: पहले अपनी गर्लफ्रेंड और फिर ससुर को गोली मारने वाला SI संदीप दहिया गिरफ्तार

संदीप दहिया लाहौरी गेट थाने में बतौर एसआई तैनात था. 23 सितंबर को उसने सरकारी पिस्टल और 10 गोलियां इशू करवाई थी.जिस लड़की को संदीप ने रविवार को गोली मारी थी, उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

नई दिल्ली: पहले अपनी गर्लफ्रेंड और फिर ससुर को गोली मारने वाले सब इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसआई संदीप दहिया को पुलिस ने रोहिणी से पकड़ा है. संदीप को पुलिस अब मौरिस नगर के स्पेशल स्टॉफ नार्थ दफ्तर लेकर जाएगी. संदीप ने दोनों की हत्या सरकारी पिस्टल से की थी. इस मामले में हरियाणा पुलिस भी संदीप की तलाश कर रही थी.

ससुर के माथे में गोली मारकर हुआ था फरार

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग 7:15 बजे संदीप दहिया रोहतक के बैंसी गांव पहुंचा, जहां पर उसने अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी. रोहतक पुलिस का कहना है कि संदीप अपनी डस्टर कार में सवार होकर बैंसी गांव पहुंचा था, जिस गली में उसका ससुराल है. उसने पहले वहां पर 3 से 4 चक्कर लगाये. सुबह लगभग 7:00 से 7:15 के बीच में संदीप के ससुर रणवीर सिंह घर के बाहर निकले और साफ सफाई करने लगे. यह देख संदीप उनके नजदीक गया और माथे में गोली मारकर वहां से फरार हो गया.

लड़की की हालत गंभीर, इलाज जारी

बता दें कि जिस लड़की को संदीप ने रविवार को गोली मारी थी, उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती है. रोहतक पुलिस का कहना है कि संदीप का अपनी पत्नी से मैट्रिमोनियल डिस्प्यूट रहा है. वह कुछ दिन पहले पंचायत लेकर अपने ससुराल आया था. संदीप के दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है. वह बेटे को अपने साथ रखना चाहता था लेकिन ससुराल पक्ष ने उसकी बात नहीं मानी और बेटा वापस नहीं लौटाया. इसी बात से वह काफी नाराज था.

हत्या करने से पहले इशू कराई थी सरकारी पिस्टल और 10 गोलियां

दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि संदीप दहिया लाहौरी गेट थाने में बतौर एसआई तैनात था. 23 सितंबर को वह जब ड्यूटी पर था तो उसने 9 एमएम की सरकारी पिस्टल और 10 गोलियां इशू करवाई थी. इसके बाद उसने पेट दर्द की बात कहते हुए 2 दिन का रेस्ट मांगा था. स्वास्थ्य कारणों के चलते उसे 2 दिन का रेस्ट दे दिया गया था. 26 तारीख को संदीप को ड्यूटी पर आना था लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, क्योंकि उसके नाम पर असला चढ़ा हुआ था इसलिए लाहौरी गेट थाने में संदीप की एब्सेंट लगा दी गयी. 27 तारीख की सुबह संदीप ने शाहदरा में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को फोन पर संपर्क किया और मिलने के लिए उसे बुलाया. फिर उसे अपने साथ लॉन्ग ड्राइव की बात कहकर जीटी करनाल रोड, अलीपुर ले गया. कार के अंदर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद संदीप ने कार में ही अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी और फिर लहूलुहान हालत में उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया.

गोली की आवाज और लड़की को सड़क किनारे घायल देखने वाला भी कोई और नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस का ही एक एसआई था, जिसने तुरंत ही पीसीआर कॉल की और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया. संदीप दहिया के खिलाफ अलीपुर थाने में मामला दर्ज है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget