एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा और आफताब कैसे बने थे दोस्त? कॉलेज के फ्रेंड्स ने किया ये दावा

Shraddha Case: श्रद्धा मर्डर केस को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आ रहा कि श्रद्धा और आफताब की बात डेटिंग एप से शुरू हुई थी.

Shraddha Murder Case: आफताब और श्रद्धा की मुलाकात डेटिंग एप पर हुई थी. आफताब के बाइक चलाने के शौक और घूमने की हॉबी ने श्रद्धा को उसकी ओर आकर्षित किया था. दोनों की एक समानता यह थी कि वे अपनी- अपनी लाइफ में दिशाहीन थे. 

श्रद्धा परिवार के साथ वसई के संस्कृति अपार्टमेंट में रहती थी. वो खुले विचारों की थी. उसके पिता को यह पसंद नहीं था. इस कारण उसके अपने पिता से रिश्ते सही नहीं थे. यहां तक कि श्रद्धा ने कॉलेज के दौरान अपने दोस्तों को कहा था कि उसके पिता नहीं हैं और वो परिवार में एक ही कमाने वाली है.  

परिवार ने क्यों किया विरोध?

श्रद्धा ने यह भी बताया था कि परिवार की जिम्मेदारी उस पर है, इसलिए वो पढ़ाई के साथ जॉब भी करती है. वो कॉल सेंटर से लेकर बड़े रिटेल सुपर मार्केट तक में काम कर चुकी थी. साल 2019 में परिवार के विरोध के बाद भी श्रद्धा ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया, लेकिन जनवरी 2020 में मां के निधन पर कुछ दिनों के लिए घर वापस आई थी. वो अपने भाई और पिता के संपर्क में नहीं थी. 

अफताब कैसा है?

आफताब अपनी लाइफ को लेकर कन्फ्यूज था लेकिन जीवन में कुछ करना था इसलिए उसने भी पढ़ाई बीच में अधूरी छोड़ दी. इस कारण आफताब का परिवार भी उससे नाराज था. उसने इवेंट सहित ग्राफिक डिजाइनिंग में काम किया. इसके साथ ही उसने शेफ की भी ट्रेनिंग ली. एक पांच सितारा होटल में कुछ दिन बतौर असिस्टेंट शेफ काम किया. 

आफताब की सोसाइटी वालों का कहना है कि वो शांत स्वभाव का लड़का है लेकिन उसे बेहद करीब से जानने वालों का कहना कि वो गुस्सैल था. साथ ही श्रद्धा को लेकर भी बहुत पजेसिव भी है. अक्सर दोनों के झगड़े होते थे और आफताब श्रद्धा पर सार्वजनिक तौर पर गुस्सा भी कर देता था. श्रद्धा के दोस्तों ने भी आफताब को लेकर उसे चेताया था, लेकिन श्रद्धा इसे नजरअंदाज कर देती थी. उसके दोस्त रजत शुक्ला ने बताया कि वो कॉलेज में जिंदादिल थी लेकिन आफताब से मिलने के बाद श्रद्धा वैसी नहीं रही.  

यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या के पीछे महिला है वजह? पुलिस ने आफताब के प्रोफाइल की Bumble से मांगी जानकारी

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले- 'तोड़ा भरोसा'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget