एक्सप्लोरर

Delhi Services Bill: राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने क्यों कहा, कांग्रेस और कम्यूनिस्ट कर रहे ईलू-ईलू

Delhi Services Bill In Rajya Sabha: दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राज्यसभा में इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला.

Amit Shah In Rajya Sabha: दिल्ली सेवा बिल (Delhi Services Bill) पर चर्चा का गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राज्यसभा में जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और कम्यूनिस्ट और कांग्रेस के रिश्तों पर भी बात की. तृणमूल कांग्रेस और कम्यूनिस्टों के गठबंधन में शामिल होने पर भी गृहमंत्री ने तंज किया. अमित शाह ने चर्चा का जवाब देते हुए इस बात का खुलासा भी किया कि आखिरकार सरकार ये बिल लेकर क्यों आई है?

उन्होंने कहा, दिल्ली राजधानी क्षेत्र पूर्ण राज्य नहीं है. दिल्ली कई मायनों में अलग है. यह सीमित अधिकारों वाला प्रदेश है. दिल्ली की यूटी की सरकार अधिकारों का अतिक्रमण करती है, इसलिए ये बिल लाया गया है. ये बिल संविधान की आत्मा बचाने के लिए लाया गया. उन्होंने ये भी कहा, दिल्ली में भ्रष्टाचार रोकना दिल्ली सर्विस बिल का मकसद है. दिल्ली की व्यवस्था को ठीक करने के लिए ये बिल लाया गया है, पावर के लिए नहीं. उन्होंने कहा, दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग का कोई झगड़ा नहीं है. 

यहां इलू-इलू कर रहे हैं
गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस पर वार करते हुए बोले कि ये लोग मुझे सिद्धांतों की दुहाई देते हैं. तृणमूल कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी आज किस सिद्धांत पर एक साथ हैं. तृणमूल कांग्रेस का जन्म ही कन्यूनिस्टों का विरोध करने से हुआ. कांग्रेस पार्टी से ये लोग इसलिए अलग हुए, क्योंकि नरसिम्हा राव जी ने कम्यूनिस्टों से हाथ मिला लिया था. आज सत्ता प्राप्त करने के लिए इनके साथ बैठे हैं. गृहमंत्री ने कहा, कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी केरल में तो यूडीएफ, एलडीएफ करके एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा हैं. यहां इलू-इलू कर रहे हैं. 

अंग्रेजी बोलने से असत्य सत्य नहीं हो जाता
विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, अंग्रेजी बोलने से असत्य सत्य नहीं हो जाता. दिल्ली के अधिकारों का किसी ने हनन किया है तो वो सदन में बैठी कांग्रेस है. विपक्ष के हंगामे पर उन्होंने कहा कि इन्हें करने में तकलीफ नहीं हुई, सुनने में हो रही है. कांग्रेस ने दिल्ली के अधिकारों का असली हनन किया. 

संसद को कानून बनाने का पूरा अधिकार
राज्यसभा में अमित शाह बोले, बिल में एक भी प्रावधान गलत नहीं है. उन्होंने कहा कि 1991 से 2015 तक कोई झगड़ा नहीं था. हमने उसमें कोई बदलाव नहीं किया है. इस बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की दुहाई दी गई. उन्होंने कहा संसद को कानून बनाने का पूरा अधिकार है. संविधान बदलने तक की प्रक्रिया की गई है. संविधान में कई संशोधन किए गए. दिल्ली के लिए संसद कानून बना सकती है. 

खरगे जी सुनिए...क्यों बोले अमित शाह
खरगे जी सुनिए... कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. अमित शाह ने कहा माननीय अध्यक्ष जी ये जब ये लोग बिल पर चर्चा कर रहे थे तो मुझे डेमोक्रेसी समझा रहे थे, अब मैं इन्हें डेमोक्रेसी समझा रहा हूं. 

ये भी पढ़ें- Delhi Ordinance Bill: दिल्ली अध्यादेश बिल पर राज्यसभा में अमित शाह बोले, 'सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं हुआ उल्लंघन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget