एक्सप्लोरर

तीन साल से जेल में बंद उमर खालिद की बढ़ रही मुश्किलें, लगातार छठी बार जमानत पर सुनवाई की तारीख बढ़ी

Umar Khalid Bail Plea: दिल्ली दंगों की साजिश रचने के आरोप में उमर खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था. पिछले तीन साल वह जेल में बंद है.

Umar Khalid: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (10 जनवरी) को लगातार छठी बार स्थगित कर दिया. शीर्ष अदालत ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके बाद आगे कोई स्थगन नहीं किया जाएगा, यानी याचिका पर सुनवाई की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. उमर खालिद 2020 में हुए दिल्ली दंगों में जेल में बंद है. खालिद के ऊपर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है. 

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उमर खालिद की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 24 जनवरी को होने वाली है. खालिद के वकील कपिल सिब्बल और दिल्ली पुलिस की तरफ से अदालत में पेश होने वाले एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू बुधवार को अदालत में मौजूद नहीं थी. इस वजह से ही याचिका पर सुनवाई के लिए तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की गई थी. उमर खालिद 14 सितंबर, 2020 से ही दिल्ली दंगों को लेकर यूएपीए के तहत दर्ज मामले में जेल में बंद हैं.  

किस आधार पर मांगी जमानत?

उमर खालिद ने दिल्ली दंगा मामले में बाकी के आरोपियों- नताशा नरवाल, देवांगना कलिता और आसिफ इकबाल तन्हा को दी गई जमानत के आधार पर सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगी है. दरअसल, फरवरी 2020 में दिल्ली के उत्तर-पूर्व इलाके में जबरदस्त दंगे हुए थे. इस दंगे में 53 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. राजधानी में हुए ये दंगा इतना ज्यादा खतरनाक था कि लोगों की लाशों को वहां मौजूद नालों में पड़े हुए देखा गया था. 

स्थगन याचिकाओं पर अदालत ने जताई नाराजगी 

जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल की पीठ ने बुधवार को स्थगन के लिए बार-बार दी जा रहीं याचिकाओं पर नाराजगी जताई. पीठ ने कहा कि संबंधित पक्षों के नहीं आने की वजह से केस की सुनवाई में देरी हो रही है. मगर एक धारणा बनती जा रही है कि अदालत इस मामले पर सुनवाई नहीं कर रही है. दरअसल, खालिद के वकील सिब्बल ने एक हफ्ते तक सुनवाई टालने की मांग की थी, क्योंकि वह एक अन्य केस में व्यस्त हैं. 

यह भी पढ़ें: UAPA Case: उमर खालिद की जमानत याचिका पर 10 जनवरी तक के लिए सुनवाई स्थगित, SC ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget