एक्सप्लोरर

Delhi Restaurant: साड़ी में महिला को एंट्री नहीं देने वाले दिल्ली के रेस्टोरेंट पर SDMC के नोटिस के बाद लगा ताला

Delhi Restaurant: बीते सप्ताह सोशल मीडिया पोस्ट पर एक महिला ने कहा था कि उसे उस रेस्टोरेंट में एंट्री इसलिए नहीं दी गई क्योंकि उसने साड़ी पहनी हुई थी.

Delhi Restaurant: दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने साड़ी पहने एक महिला को कथित तौर पर एंट्री नहीं देने वाले एक रेस्टोरेंट को बंद करने का नोटिस थमा दिया है, क्योंकि रेस्टोरेंट बिना वैध व्यापार लाइसेंस के चल रहा था. इसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक ने कहा कि उसने प्रतिष्ठान बंद कर दिया है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एसडीएमसी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि एंड्रूज गंज के अंसल प्लाजा में स्थित अकीला रेस्टोरेंट को बंद करने का नोटिस जारी किया गया क्योंकि वह बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था. बंदी का नोटिस 24 सितंबर को जारी किया गया था, जिसमें कहा गया कि क्षेत्र के लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 21 सितंबर को जांच में पाया कि प्रतिष्ठान बिना स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के अस्वच्छ स्थिति में चल रहा था.

रेस्टोरेंट ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा भी किया था. एसडीएमसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया, “लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 24 सितंबर को फिर स्थल का निरीक्षण किया और पाया कि उसी स्थिति में व्यवसाय चल रहा था. आपको यह नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर व्यवसाय बंद करने का निर्देश दिया जाता है और ऐसा नहीं करने पर बिना कोई नोटिस जारी किये सीलिंग समेत उचित कार्रवाई की जा सकती है.”

रेस्टोरेंट के मालिक ने 27 सितंबर को दिए जवाब में कहा कि उक्त व्यवसाय तत्काल बंद कर दिया गया है और उसे एसडीएमसी ट्रेड लाइसेंस के बिना नहीं चलाया जाएगा. गौरतलब है कि बीते सप्ताह सोशल मीडिया पोस्ट पर एक महिला ने कहा था कि उसे उस रेस्टोरेंट में एंट्री इसलिए नहीं दी गई क्योंकि उसने साड़ी पहनी हुई थी. महिला ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ हुई नोकझोंक का वीडियो भी पोस्ट किया था.

इस वीडियो में एक महिला अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए के रेस्टोरेंट पहुंची तो उनका कहना था कि उन्हें साड़ी पहनने के चलते उन्हें रेस्टोरेंट में अंदर दाखिल नहीं होने दिया गया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट की कर्मचारी महिला ये कहती है कि 'स्मार्ट कैसुअल' ही पहन के आया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली: रेस्टोरेंट में साड़ी पहनकर आई महिला को नहीं दी गई अंदर जाने की इजाजत, वीडियो वायरल

दिल्ली के रेस्तरां में सांभर में निकली गई छिपकली, दर्ज हुई एफआईआर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget