एक्सप्लोरर

दिल्ली: राजधानी के लिए राहत भरी खबर, एयर क्वालिटी में हुआ सुधार

रविवार को संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 दर्ज किया गया जो कि 'खराब' श्रेणी के तहत आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया था जो कि शनिवार को 336 हो गया.

नई दिल्ली: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को सुधार देखने को मिला. पिछले तीन हफ्ते से लगातार प्रदूषण स्तर 'गंभीर' और 'बेहद खराब' चल रहा था, जिसमें सुधार होते हुए अब यह 'खराब' की श्रेणी में आ गया है. रविवार को संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 दर्ज किया गया जो कि 'खराब' श्रेणी के तहत आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया था जो कि शनिवार को 336 हो गया.

रविवार को पीएम 2.5 (कणों की माप 2.5 माइक्रोमीटर से कम थी) का स्तर 106 दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 (कणों की माप 10 माइक्रोमीटर से कम थी) का स्तर 198 दर्ज किया गया. गौरतलब है कि सूचकांक शून्य से 50 तक होने पर हवा को 'अच्छा', 51 से 100 होने पर 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'सामान्य', 201 से 300 से 'खराब', 301 से 400 तक 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है.

दिल्ली प्रशासन ने प्रदूषण से निपटने के लिए कई तरह के प्रयास किए हैं, जिसमें निर्माण कार्य को रोकने सहित यातायात संबंधी गतिविधियों पर नियंत्रण लगाना शामिल है. खुदाई समेत दिल्ली में सभी तरह के निर्माण कार्यों को रोक दिया गया है. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में नागरिक निर्माण कार्य भी रोक दिए गए हैं. धूल को बढ़ाने वाले कामों जैसे पत्थरों को तोड़ने वाले कार्यों पर भी रोक है.

दिल्ली में चलाया जा रहा है 'क्लीन एयर कैंपेन'

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने यातायात विभाग और यातायात पुलिस को निर्देश दिया है कि वह 1-10 नवंबर के बीच प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच करें और यातायात की भीड़ को नियंत्रित करें. प्रदूषण गतिविधियों की निगरानी रखने, तत्काल कार्रवाई करने के लिए 1-10 नवंबर तक 'क्लीन एयर कैंपेन' चलाया जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर में इस अभियान के तहत शुक्रवार और शनिवार को नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि 465 शिकायतों के आधार पर सिर्फ शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 52 टीमों ने 41,82,500 रुपये जुर्माना वसूला.

महाराष्ट्र: फडणवीस की शिवसेना को 'धमकी', कहा- मोदी का समर्थन करने वालों को ही मिलेगा बीजेपी का साथ

नेहरू स्मारक: मोदी सरकार ने अर्णब गोस्वामी को दी ये जिम्मेदारी, एमजे अकबर पद पर कायम

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget