एक्सप्लोरर

दिल्ली में 67 दिन बाद एक दिन में आए सबसे ज्यादा कोरोना मामले, मृतक संख्या 4500 पार

राजधानी में 23 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 मामले रिपोर्ट हुए थे. संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4500 पहुंच गई.

नई दिल्ली: दिल्ली में गुरुवार को 2,737 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. शहर में 67 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं. इसके बाद कुल मामले 1.82 लाख के पार चले गए. वहीं मृतक संख्या 4500 हो गई है. सितंबर में यह लगातार तीसरा दिन है जब दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शहर में 19 और मरीजों की मौत हुई है. बुधवार को 19 संक्रमितों की मौत हुई थी और 2509 मामले आए थे. एक सितंबर को मामलों की संख्या 2312 थी. दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,692 है जो बुधवार को 16,502 थी.

23 जून को आए थे सबसे ज्यादा मामले राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 मामले रिपोर्ट हुए थे. बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को कुल मामले 1,82,306 हो गए और संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4500 पहुंच गई.

दिल्ली में 9 सितंबर से खुल जाएंगे बार और पब दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में 9 सितंबर से बार खोलने की इजाजत दे दी है. राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद अब दिल्ली के रेस्टोरेंट में बार और पब खुल जाएंगे. दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल के समक्ष बार खोलने का प्रस्ताव दिया था. उपराज्यपाल ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. मंजूरी मिलने के साथ ही बार और रेस्टोरेंट मालिकों को कोरोना की रोकथाम के लिए कई नियम और शर्तो का पालन करना होगा.

गुरुवार को जारी किए गए आदेश ने कहा गया, कंटेनमेंट जोन में बार नहीं खोले जाएंगे. बार और पब में केवल बिना लक्षण वाले कर्मचारियों और ग्राहकों को प्रवेश की अनुमति होगी. बार की कुल क्षमता से आधे लोग ही बार के अंदर जा सकेंगे. इसके अलावा सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का भी इस्तेमाल और पालन करना होगा.

इससे पहले 19 अगस्त को दिल्ली में होटल खोलने के विषय पर दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को दिल्ली डिजॉस्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की मंजूरी मिल चुकी है. कोविड-19 महामारी के चलते दिल्ली में पिछले कई महीने से बंद चल रहे होटल और साप्ताहिक बाजार अब जरूरी ऐहतियातों के साथ खुल रहें हैं.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में कोरोना से कुल 2.64 करोड़ संक्रमित, 24 घंटे में आए 2.86 लाख मामले, 5870 की गई जान अमेरिका-ब्राजील में हैं दुनिया के 39% कोरोना मामले, लेकिन अब नए मामलों की रफ्तार भारत से बहुत कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget