एक्सप्लोरर

बड़ी साजिश बेनकाब: जैश के दो आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार, विस्फोटक और दस्तावेज भी बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आतंकी, जैश-ए- मोहम्मद के हैं. इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए- मोहम्मद के दो आतंकियो को गिरफ्तार कर बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है. दोनों आतंकी में से एक जम्मू कश्मीर के बारामुला और एक कुपवाड़ा के रहने वाला है. पुलिस ने इन्हें सरायकाले खां के पास से गिरफ्तार किया. दोनों के पास से विस्फोटक और दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

आतंकियो के निशाने पर थे कई VVIP

पूछताछ में पता चला कि ये दोनों आतंकी दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर हमले की साजिश रच रहे थे. इनके निशाने पर कई वीवीआईपी भी थे. पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में धमाका करने की साजिश थी.

वाट्सऐप ग्रुप सामने आया

एक वाट्सऐप ग्रुप का भी पता चला है जिसमें एक पाकिस्तानी जुड़ा हुआ है जो इन्हें तमाम तरह के इंस्ट्रक्शंस दे रहा था. ग्रुप में कई आतंकियों के वीडियो भी मिले हैं. इस ग्रुप में जितने भी नंबर मिले हैं पुलिस उनकी गहनता से जांच कर रही है.

 देवबंद भी गए थे दोनों आतंकी

पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों देवबंद भी गए थे और सहारनपुर में भी रुके थे.स्पेशल सेल ये जानने की भी कोशिश कर रही है कि देवबंद से इनका क्या कनेक्शन है. इनके पास से मोबाइल भी बरामद किा गया है.

सोशल मीडिया के जरिए आतंकी गुट में शामिल हुए थे दोनों आतंकी

कहा जा रहा  है कि ये दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए आतंकी गुट में शामिल हुए थे. ये दोनों पाकिस्तान जाने की फिराक में थे कई बार सीमा पार करने की नाकाम कोशिश भी कर चुके थे. सीमा पर भारतीय सेना के जवानों की कड़ी चौकसी के चलते ये कामयाब नहीं हो पाए.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को इन दोनों के बारे में इनपुट मिला था. दोनों आतंकी 20 से 22 साल के बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं दोनों आतंकी

अधिकारियों ने बताया कि 22 वर्षीय अब्दुल लतीफ मीर बारामूला जिले के डोरू गांव का निवासी है जबकि 20 वर्षीय मोहम्मद अशरफ खटाना कुपवाड़ा जिले के हाट मुल्ला गांव का रहनेवाला है. इन दोनों को सोमवार रात में गिरफ्तार किया गया.

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया, ‘‘प्राप्त जानकारी के आधार पर सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के निकट जाल बिछाया गया और जम्मू-कश्मीर के रहनेवाले दो संदिग्ध आतंकवादियों को करीब सवा 10 बजे पकड़ा गया.’’

वहीं पाकिस्तान की कायराना हरकत एक बार फिर सामने आई है. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग की और जमकर मोर्टार दागे. ये गोला बारी अब भी जारी है. भारतीय सेना की तरफ से भी मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.

दिल्‍ली: कोरोना महामारी से निपटने के लिए युद्ध स्‍तर पर तैयारी, मोर्चा संभालेंगे अर्धसैनिक बलों के डॉक्‍टर

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, तंगधार सेक्टर में की फायरिंग, दागे मोर्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget