एक्सप्लोरर

ISIS Module: पाक रच रहा भारत के खिलाफ साजिश, 5 आतंकी गिरफ्तार, सल्फर पाउडर, बॉल बेयरिंग, IED और हथियार मिले

स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि ये लोग त्योहारों से पहले किसी शहर में ब्लास्ट का प्लान बना रहे थे. ISIS की तर्ज पर ये लोग काम कर रहे थे.

आतंकवादियों को पकड़ने में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये पाकिस्तान हैंडलर बेस्ड पेन इंडिया टेरर मॉडल था. स्पेशल सेल ने बताया कि दिल्ली से 2, झारखंड से 1 और तेलंगाना और मध्य प्रदेश से 1-1 आतंकी को गिरफ्तार किया गया है.

स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि महाराष्ट, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक की टीमों के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन किया गया था. आतंकी दानिश के पास से सल्फर पाउडर, बॉल बेयरिंग, IED बनाने का सामान, मदर बोर्ड और वेपन बरामद किए गए हैं. दानिश जो कि झारखंड का रहने वाला है, उसके पास से मेजर रिकवरी हुई है और इसी ने पूरे ग्रुप को जोड़ा था. स्पेशल सेल ने बताया कि दानिश का मकसद भारत के खिलाफ खिलाफत का मॉडल तैयार करना था.

दानिश को सब कहते थे CEO
उन्होंने बताया कि पाक हैंडलर इनको टास्क दे रहा था कि भारत के खिलाफ खिलाफत करनी है. इसके लिए इन्हें एक जगह डिसाइड करने के आदेश दिए गए थे. इनके लीडर की आईडी थी गजवा लीडर, जो अपना कोड रखता था CEO. दानिश सेंट्रल लीडर था. असरार दानिश झारखंड का रहने वाला है और इसको ही सब सीईओ कहते थे.

मुंबई भागने से पहले पकड़े गए 2 आतंकी
उन्होंने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मुंबई के रहने वाले 2 आतंकी आफताब और सूफियान पकड़े गए है. वेपन अरेंज करके ये लोग वापस जा रहे थे उससे पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया. झारखंड का रहने वाला दानिश इनका सरगना था, वो पाक हैंडलर के संपर्क में था और वो अभी रॉ मैटीरियल ही अरेंज कर रहा था. 

स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि ये लोग त्योहारों से पहले किसी शहर में ब्लास्ट का प्लान बना रहे थे, अभी इनको कल ही अरेस्ट किया गया है. पूछताछ के बाद और चीजें क्लीयर हो जाएंगी. पाकिस्तान हैंडलर इनको स्टेप वाइज स्टेप डायरेक्शन दे रहा था. ISIS की तर्ज पर ये लोग प्लान बना रहे थे.

ये भी पढ़ें

स्विटजरलैंड ने ऐसा क्या कह दिया? भारत ने UNHRC में जमकर धोया, पाकिस्तान को भी लगाई लताड़, बोला- हमें कुछ नहीं सुनना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget