एक्सप्लोरर

दिल्ली: डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी, हाथ पर बने ‘महाकाल’ के टैटू की वजह से हुई एक मृतक की पहचान

पुलिस के मुताबिक दोनों मृतक और आरोपियों सभी का क्रिमिनल बैकग्राउंड है. पुलिस बाकी फरार 2 आरोपियों की तलाश कर रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली के महिपालपुर इलाके के जंगलों में मिली दो लोगों की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस के मुताबिक मृतकों का नाम अब्दुल अली और संजय है. दोनों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है और इस डबल मर्डर की वजह आपसी रंजिश है.

दरअसल बुधवार रात दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि महरौली इलाके के जंगलों के पास एक खून से सनी लाश पड़ी है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वहां सेंट्रो गाड़ी में सवार होकर 6 लोग आए थे और जंगल की तरफ चले गए.

जांच के दौरान पुलिस को वहां से कई शराब की बोतलें और खून से सना एक मोबाइल भी मिला. बाद में मृतक की पहचान गीता कॉलोनी इलाके के बदमाश अब्दुल अली के तौर पर हुई.

टेक्निकल सर्विलेंस और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस कातिल तक पहुंची मृतक अब्दुल अली की कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद पुलिस ने उसके साथी विपिन बाल्यान और सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद एक बार तो पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए. इन्होंने बताया की हत्या सिर्फ अब्दुल अली की नहीं बल्कि एक और साथी संजय की भी की थी. जिसकी लाश भी ये जंगल में फेंककर फरार हो गए थे.

ड्रोन की मदद से पुलिस ने ढूंढी जंगल में लाश पुलिस की टीम ने तुरंत जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. साथ ही ड्रोन की मदद भी ली और आखिरकार पुलिस को खून से लथपथ संजय की लाश भी मिल गई. संजय के हाथ पर बने महाकाल के टैटू से उसकी पहचान हुई.

दिल्ली: डबल मर्डर की गुत्थी सुलझी, हाथ पर बने ‘महाकाल’ के टैटू की वजह से हुई एक मृतक की पहचान मृतक संजय की पहचान उसके हाथ पर बने महाकाल के टैटू की वजह से हुई

पुलिस के मुताबिक दोनों मृतक और आरोपियों सभी का क्रिमिनल बैकग्राउंड है. हाल ही में इनका एक और साथी जो अभी फरार चल रहा है वो पैरोल पर जेल से बाहर आया था और उसी खुशी में इन्होंने ये पार्टी रखी थी. दोनो मृतकों अब्दुल अली और संजय ने इसके खिलाफ एक केस में गवाही दी थी. इसी के चलते इन्होंने शराब पीने के बाद साजिशन दोनों की हत्या कर दी. पुलिस बाकी फरार 2 आरोपियों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें:

मुंबई: मलवानी इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, चार लोग घायल, मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget