एक्सप्लोरर

AIIMS Server Issue: एम्स सर्वर हैक मामले में दिल्ली पुलिस बोली- हैकरों ने फिरौती नहीं मांगी

AIIMS News: दिल्ली एम्स के सर्वर हैक मामले को सामने आए करीब हफ्ताभर हो गया. पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि हैकरों ने कोई फिरौती मांगी है.

Delhi Police Action Against AIIMS Server Hack: राजधानी दिल्ली स्थित एम्स के सर्वर हैक मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कहा है कि हैकरों ने कोई फिरौती नहीं मांगी है. इससे पहले देश के सबसे बड़े अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों से जानकारी मिली थी कि हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी के रूप में 200 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. 

एम्स का सर्वर हैक होने का मामला बुधवार (23 नवंबर) को सामने आया था. करीब हफ्तेभर से एम्स सर्वर कथित तौर पर रैंसमवेयर हमले से जूझ रहा है. इसे स्कैन करने और ठीक करने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों को चिंता इस बात की है कि सर्वर में करोड़ों मरीजों का डेटा मौजूद है और उसमें कई मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, न्यायाधीशों और नौकशाहों जैसा वीवीआई डेटा भी शामिल है. 

ये टीमें कर रहीं रैंसमवेयर हमले की जांच

भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (CERT-In), गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीमें एम्स सर्वर पर हुए इस रैंसमवेयर हमले की जांच में जुटी हैं. एम्स सर्वर हैक मामले में दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) इकाई ने शुक्रवार (25 नवंबर) को जबरन वसूली और साइबर आतंकवाद का केस दर्ज किया गया था. जांच एजेंसियों की सिफारिश पर अस्पताल के कम्प्यूटरों पर इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई थीं. 

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था कि एम्स के अधिकारियों ने हैकरों की ओर से मांगी गई किसी फिरौती की बात से इनकार किया है. 

कितना समय और लगेगा सर्वर को पूरी तरह ठीक होने में?

सोमवार (28 नवंबर) को एम्स के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी कि नेटवर्क को ठीक करने में अभी चार-पांच दिन और लग सकते हैं. उसने कहा था कि इसके बाद ई-अस्पताल संबंधी एम्स की ऑनलाइन सेवाएं चरणबद्ध तरीके शुरू हो सकती हैं. सूत्र ने समाचार एजेंसी को जानकारी दी थी कि अभी इमरजेंसी, ओपीडी, भर्ती रोगी, रोगियों की देखभाल और लैब जैसी सेवाओं का काम कागज के जरिये यानी हाथ से किया जा रहा है. 

जानकारी के मुताबिक, एनआईसी ई-हॉस्पिटल डेटाबेस और ई-हॉस्पिटल के लिए एप्लिकेशन सर्वर बहाल किए जा चुके हैं. एम्स सूत्रों के मुताबिक पांच हजार कम्प्यूटरों में से करीब 1200 में एंटीवायरस इंस्टॉल किया गया है, वहीं, 50 में से 20 सर्वर स्कैन किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: आज फिर होगा आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट, दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन दे सकती है सुरक्षा, कल हुआ था हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget