एक्सप्लोरर

दिल्ली: साइबर स्टॉकर गिरफ्तार, 100 से ज्यादा लड़कियों को सोशल मीडिया पर कर रहा था परेशान

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना कर महिलाओं और लड़कियों को भेजता था अश्लील वीडियो और मैसेज. पेशे से जिम ट्रेनर है आरोपी विकास कुमार.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे साइबर स्टॉकर को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाता और फिर उनकी मदद से महिलाओं और लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें अश्लील वीडियो और मैसेज भेज कर परेशान करता. यह आरोपी फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर 100 से ज्यादा लड़कियों को अश्लील वीडियो और मैसेज भेज चुका था. आरोपी का नाम विकास कुमार है, जो एक जिम ट्रेनर है.

साउथ वेस्ट के एडिशनल डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि सागरपुर थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी कि उसके फेसबुक मैसेंजर पर शीतल ठाकुर नाम से बने एक प्रोफाइल से अश्लील वीडियो और मैसेज आ रहे हैं. जब महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया तो शीतल ठाकुर नाम से प्रोफाइल बनाने वाला व्यक्ति लगातार उसे फेसबुक प्रोफाइल पर स्टॉक करता रहा और यह भी कहता रहा कि वह उसे व्यक्तिगत रूप से जानता है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी. 

पूछताछ में यह खुलासा हुआ

साउथ वेस्ट जिले के साइबर सेल के इंस्पेक्टर रमन कुमार सिंह व सागरपुर थाना की टीम ने मामले की जांच शुरू की. फेसबुक के माध्यम से शीतल ठाकुर नाम से चल रहे प्रोफाइल की जानकारी जुटाई गई. पुलिस को एक मोबाइल नम्बर मिला, जो रियाजुद्दीन नाम की पहचान पर जारी करवाया गया था. उसी नम्बर से 2 और प्रोफाइल चलाये जा रहे थे. जांच में सामने आया कि वह नम्बर फर्जी पहचान पत्र की मदद से खरीदा गया है. पुलिस ने फर्जी नम्बर से फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं के साथ अश्लीलता करने वाले आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है लेकिन बचपन से माता-पिता के साथ दिल्ली में ही रहा है. द्वारका इलाके में जिम ट्रेनर है. उसे पोर्न देखने की लत है. इसी लत की वजह से उसने फर्जी प्रोफाइल बना कर लड़कियों से दोस्ती करनी चाही. वह लड़कियों को अश्लील वीडियो और मैसेज इसलिए भेजता था ताकि उनसे नजदीकियां बनाई जा सकें. वह पूजा कुमारी और शिवानी गुप्ता के नाम से भी फर्जी प्रोफाइल बना कर लड़कियों को परेशान कर रहा था.

वह पिछले 6-7 महीनों से इन तीनो फेसबुक अकाउंट से लड़कियों को मैसेंजर पर पोर्न वीडियो भेजता था. जिसने इन फेक एकाउंट की मदद से अपनी फ़्रेंड लिस्ट में 2000 से ज्यादा दोस्त बना जोड़ लिए थे.

गृह मंत्री अमित शाह से दोबारा मिले बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, कयासों का दौर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget