एक्सप्लोरर

Delhi News: अपहरण और मानव तस्करी मामले में दिल्ली पुलिस को मिली सफलता, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने अपहरण और मानव तस्करी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. उन्होंने एक नाबालिग युवती को महिला दलाल को 40 हजार रुपये में बेचा था.

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 17 साल की नाबालिग युवती के अपहरण (Kidnapping) और मानव तस्करी (Human Trafficking) के आरोप में पति-पत्नी और एक अन्य महिला साथी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम विजय पूर्वे उर्फ दिलीप है. पुलिस ने दिलीप की पत्नी नीलम और इनकी साथी महेन्द्री को भी गिरफ्तार किया है. दोनों पति-पत्नी ने पीड़िता को 40 हजार रुपये में बवाना की रहने वाली महेन्द्री को बेच दिया था. इसके बाद महेन्द्री पीड़िता की राजस्थान (Rajasthan) के एक युवक से एक लाख रुपये लेकर शादी कराने की कोशिश कर रही थी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता असम के गुवाहाटी के रहने वाली है. वह 1 अगस्त को असम से दिल्ली पहुंची थी. युवती बेहद गरीब परिवार से थी और नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोनों पति-पत्नी ने युवती को अपने झांसे में लिया और नौकरी दिलाने के बहाने शास्त्री पार्क इलाके के अपने घर ले गए.

40 हजार रुपये में हुआ युवती का सौदा

इसके बाद पति-पत्नी ने पीड़िता को बवाना की रहने वाली महेन्द्री को 40 हजार रुपये में बेच दिया. महेन्द्री ने राजस्थान ले जाकर युवती की जबरन शादी कराने की कोशिश की, जिसके लिए इसे एक लाख रुपये मिलने वाले थे. वहीं पीड़िता ने शादी से इनकार कर दिया. पुलिस के मुताबिक महेन्द्री पीड़िता को वापस दिल्ली ले आयी. जिसके बाद लडक़ी मौका पाकर महेन्द्री के चुंगल से भाग निकली और फिर पुलिस तक पहुंच गयी.

रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस की दो टीमें बनाई गई. दिल्ली पुलिस ने पुरानी दिल्ली स्टेशन (Old Delhi Station) के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल तो फुटेज में पीड़िता ने महिला को पहचान लिया. सीसीटीवी फुटेज में कैद महिला की तस्वीर को पुलिस ने आसपास के इलाकों  में मौजूद अपने मुखबिरों में सर्कुलेट कर दिया. इसके बाद दोनों पति-पत्नी की पहचान हो गई और फिर पुलिस ने रेड करके पति-पत्नी और इनकी महिला साथी महेन्द्री को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ेंः
Wheat Flour Export Ban: महंगाई कम करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं के आटे के निर्यात पर लगेगा बैन!

Chief Ministers Change In Indian State: बीते 13 महीनों में 6 राज्यों में बगैर चुनाव के बदल गए मुख्यमंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके नेतृत्व ने देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके नेतृत्व ने देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget