एक्सप्लोरर

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव की कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ ये खुलासा, श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर हो रही है जांच

Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को नजफगढ़ से प्रेमिका की हत्या करने और उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोप में साहिल गहलोत को गिरफ्तार किया था.

Nikki Yadav Murder: दिल्ली के निक्की यादव (Nikki Yadav) मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या दम घुटने की वजह से हुई है. गले पर निशान मिले हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक बॉडी फ्रिज में थी तो ऐसे में सही वक्त बता पाना मुश्किल होता है, क्योंकि फ्रिज में नेचुरल प्रोसेस नहीं होता. शरीर पर चोट के कोई दूसरे निशान नहीं मिले हैं. विसरा भी प्रिजर्व किया गया है. 

डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने कहा कि आरोपी 5 दिन के रिमांड पर है. पूछताछ जारी है. हमारी कई टीमें काम कर रही हैं. हम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं. इस मामले की श्रद्धा हत्याकांड की तर्ज पर जांच होगी. फॉरेंसिक जांच के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं, जैसे श्रद्धा हत्याकांड में जुटाए गए थे. आरोपी साहिल गहलोत किसी दूसरी महिला से सगाई के बाद 9 फरवरी को निक्की के घर गया. वहां समय बिताने के बाद दोनों दिल्ली की अलग-अलग जगह गए और फिर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन चले गए. लड़की का पहले से टिकट तैयार था, जिसके बाद झगड़ा हुआ. साहिल ने निक्की का कत्ल किया और 10 फरवरी को मितराऊं गांव पहुंचा. जहां ढाबे में शव ठिकाने लगाकर 10 फरवरी को आरोपी साहिल ने शादी रचाई. 

फ्रिज के अंदर मिला था निक्की का शव

23 साल की निक्की यादव का शव मंगलवार (14 फरवरी) को उसके प्रेमी साहिल गहलोत के परिवार के एक रेस्तरां में फ्रिज के अंदर मिला था. हत्या के आरोपी 24 वर्षीय साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया गया है. निक्की यादव का 9 फरवरी का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें उसको आखिरी बार दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में उसके अपने घर में जाते हुए देखा गया. वीडियो में लड़की अकेली नजर आ रही है. पुलिस का कहना है कि उसके कुछ घंटे बाद साहिल गहलोत ने उसकी हत्या कर दी थी. 

दूसरी महिला से शादी को लेकर हुआ झगड़ा

साहिल के दूसरी महिला से शादी करने को लेकर दोनों के बीच कार के अंदर करीब तीन घंटे तक लड़ाई हुई थी. पुलिस ने कहा कि लड़ाई बढ़ने पर साहिल ने चार्जिंग केबल का इस्तेमाल कर निक्की का गला घोंट दिया. वह कथित तौर पर घबरा गया और उसने अपने परिवार के ढाबे पर फ्रीजर में शव को छिपाने का फैसला किया. 

शादी से एक दिन पहले निक्की को पता चला

निक्की को नहीं पता था कि उसके लिव-इन पार्टनर साहिल की किसी दूसरी महिला से सगाई हो गई है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि निक्की को साहिल की शादी से एक दिन पहले ये पता चला जिसके बाद दोनों की लड़ाई हुई. वैलेंटाइन डे के दिन इस हत्या का खुलासा हुआ है. ये मामला दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के जैसा ही है जिसका खुलासा पिछले साल हुआ था. श्रद्धा वॉकर की उसके प्रेमी आफताब पूनावाला ने हत्या की थी और फिर उसके शरीर को कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा था. 

सालों से रह रहे थे लिव-इन रिलेशनशिप में

एक पड़ोसी की ओर से पुलिस को निक्की के लापता होने की सूचना दी गई थी. जिसके बाद पुलिस साहिल गहलोत तक पहुंची. लड़की का परिवार हरियाणा के झज्जर में रहता है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि साहिल ने अपनी पूछताछ के दौरान हत्या करना कबूल किया और खुलासा किया कि उसने निक्की के शव को कहां छिपाया था. पुलिस ने कहा कि निक्की और साहिल मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के दौरान मिले थे और सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे. निक्की (Nikki Yadav) के पिता ने साहिल गहलोत (Sahil Gehlot) के लिए मौत की सजा की मांग की है. 

ये भी पढ़ें- 

CM Yogi Exclusive: 'हज के लिए जाने वाले...', हिंदू राष्ट्र के सवाल पर क्या कुछ बोले सीएम योगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget