एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह शाम की ठंड बरकरार, एयर क्वॉलिटी के 'बहुत खराब श्रेणी' पर होने की संभावना

अनुमान जताया गया है कि राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा हो सकता है, वहीं दिल्ली के बाहरी इलाकों घना कोहरा हो सकता है.

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर के साथ सुबह-शाम की ठंड कायम है. दोपहर में धूप खिलने से राहत मिल रही है, लेकिन ठंड कम होने का अनुमान नहीं है. आने वाले दिनों में ठंड फिर बढ़ सकती है. राजधानी की वायु गुणवत्ता पहले से ही 'बेहद खराब' श्रेणी में शामिल है और आने वाले समय में इसके और भी अधिक बिगड़ने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से यह कहा गया है कि आने वाले 4-5 दिनों में शहर के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी.

मंत्रालय ने कहा कि राजधानी में हवा की मंद गति के चलते वायु गुणवत्ता के और खराब होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इसमें बहुत ज्यादा खराबी नहीं आएगी. आज और कल वायु गुणवत्ता के 'बहुत खराब श्रेणी' की आखिरी छोर पर बने रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन के वक्त विभिन्न दिशाओं से सतही हवाओं के बहने की गति 8-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंकी गई है, जबकि रात में यह शांत हो जाएगी. गुरुवार को हवा के बहने की गति 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने का अनुमान लगाया गया है. दिन में हवाओं के बहने की धीमी गति और रात के वक्त इनका शांत रहना प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव की दृष्टि से अनुकूल नहीं है.

यूपी में लोगों को मिली सर्दी से राहत उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को ठंड से खासी राहत मिली है. राज्य के अयोध्या और बरेली मंडलों में रात के तापमान में काफी इजाफा दर्ज किया गया. इसके अलावा आगरा और मेरठ मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा. बाकी मंडलों में यह सामान्य रहा. इस अवधि में बस्ती राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है जबकि कुछ स्थानों पर कोहरा छा सकता है.

ये भी पढ़ें- ग्रेटा थनबर्ग पर अधीर रंजन ने की टिप्पणी, बीजेपी सांसद ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

CM ममता बोलीं- मैं रॉयल बंगाल टाइगर की तरह ही रहूंगी, TMC छोड़ BJP में जाने वालों की तुलना मीर जाफर से की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget