एक्सप्लोरर

कूड़े के पहाड़ या फिर भ्रष्टाचार... दिल्ली MCD चुनाव में किन मुद्दों की है सबसे ज्यादा चर्चा?

MCD Election: आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के कारण आगामी एमसीडी चुनावों में बीजेपी ने 2017 की तरह ही अपने मौजूदा पार्षदों को मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है.

Delhi Municipal Elections: दिल्ली नगर निगम चुनावों की घोषणा के साथ ही सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर से सत्ता के ताल ठोंकती नजर आ रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) निगम में सत्ता के दावे के साथ जनता के बीच पहुंचने की कोशिश कर रही है. निगम में काबिज बीजेपी ने एमसीडी चुनाव (MCD Elections) के मद्देनजर अपने वचन पत्र में दिल्ली की सभी झुग्गिवसियों को फ्लैट्स दिए जाने से लेकर कई वायदे किए हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार (11 नवंबर) को 'केजरीवाल की 10 गारंटी' को लॉन्च किया. 

एमसीडी चुनाव में भ्रष्टाचार सबसे अहम मुद्दा

आगामी एमसीडी चुनाव में भ्रष्टाचार एक अहम मुद्दा हो सकता है. आम आदमी पार्टी इसे लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश करेगी. आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के कारण आगामी एमसीडी चुनावों में बीजेपी ने 2017 की तरह ही अपने मौजूदा पार्षदों को मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है. इसके अलावा एमसीडी चुनावों के लिए आप प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पार्षदों पर 35000 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करते हैं ये लोग और जेल भेजते हैं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को. सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को एमसीडी चुनाव को लेकर जारी किए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' में निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने का भी एलान किया.  

वहीं, बीजेपी दिल्ली शराब घोटाले को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर निशाना साधती रही है. आप नेता सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी को लेकर भी बीजेपी एमसीडी चुनाव में इसे मुद्दा बना सकती है. 

कूड़े के पहाड़ पर सियासत

आप ने एमसीडी चुनाव में इस बार दिल्ली के कूड़े के पहाड़ को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है. आप का आरोप है कि बीजेपी ने कहा था कि वो दिल्ली से कूड़े के पहाड़ खत्म कर देंगे और हर दिल्ली की हर गली कचरा मुक्त होगी, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. उनके ये सारे वायदे झूठे हैं. 

वहीं, बीजेपी दिल्ली सरकार पर प्रदूषण और उनके मंत्रियों के भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर है. बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर गाजीपुर लैंडफिल साइट को साफ करने में कोई प्रशासनिक रुचि नहीं दिखाने का आरोप लगाया. साथ ही दिल्ली सरकार पर एमसीडी को जरूरी आर्थिक सहयोग नहीं देने को लेकर पर उनपर हमला बोला. बीजेपी का आरोप है कि पिछले 8 साल में नगर निगम के सामान्य सेनिटेशन फंड में तो कटौती की ही पर उसी के साथ ही लैंडफिल साइट सफाई का बजट भी जारी नहीं किया गया.

4 दिसंबर को होगी वोटिंग

 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी. हालांकि, ये चुनाव अप्रैल में होने थे लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के कारण देरी हुई. एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर है. 

इसे भी पढ़ेंः- Aadhar Card Update: सरकार ने आधार कार्ड के नियमों में कर दिया बदलाव, ये काम करना हो गया जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget